Bihar Floods: अगले कुछ घंटे भारी! पटना में तेजी से बढ़ रहा पानी, DM-SP 24 घंटे अलर्ट पर

Updated:
विज्ञापन

पटना में गंगा का बढ़ा जलस्तर

Bihar Floods: पटना में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है. गांधी घाट पर पानी ऑल टाइम रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है. जल संसाधन विभाग ने रविवार सुबह तक संकट और बढ़ने की आशंका जताई है, जिसके बाद राज्य भर के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Floods: बिहार में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी पटना के शहरी इलाकों पर भी अब बाढ़ का दबाव बढ़ने लगा है. जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गांधीघाट पर गंगा नदी का जलस्तर सिर्फ चार घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है. शनिवार सुबह 10 बजे यहां पानी का स्तर 50.53 मीटर दर्ज किया गया. यह खतरे के सबसे ऊंचे तय स्तर 50.52 मीटर से 1 सेंटीमीटर ज्यादा है. विभाग के नए अनुमान के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे तक गांधीघाट पर गंगा का पानी 50.62 मीटर तक पहुंच सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना के दियारा इलाकों पर बढ़ा दबाव

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सबसे ज्यादा असर नदी के आसपास और दियारा इलाकों में देखने को मिल सकता है. पटना के दूसरे घाटों पर भी पानी लगातार बढ़ने का रुझान देखा जा रहा है. विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. खासकर नदी के बहाव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. रविवार सुबह तक स्थिति और गंभीर हो सकती है.

कई जगह गंगा का जलस्तर बढ़ा

पटना के दीघा इलाके में शनिवार को गंगा का जलस्तर 51.77 मीटर दर्ज किया गया. वहीं हथीदह में 43.37 मीटर, मुंगेर में 39.58 मीटर, भागलपुर में 34.16 मीटर और कहलगांव में 32.31 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया. इन जगहों पर भी गंगा के पानी पर लगातार नजर रखी जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

DM और SP को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

बढ़ते खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ने सभी जिलों के DM और SP को चेतावनी संदेश भेजा है. इसमें कहा गया है कि नदी के बहाव वाले इलाकों, खासकर दियारा क्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है.

सभी जिलों को जरूरी सावधानी बरतने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया है. तटबंध के नदी वाले हिस्से में रहने वाले परिवारों को भी समय पर इसकी जानकारी देने के निर्देश हैं. साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए जिले में बनाई गई टीम को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है.

इसे भी पढ़ें:  Kal Ka Mausam: बिहार में कल का मौसम: सुपौल से कटिहार तक भारी बारिश का खतरा, 25 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन