बक्सर से कटिहार तक गंगा किनारे के 12 जिलों में मंत्री-अफसर करेंगे कैंप, बाढ़ को लेकर CM सम्राट का आदेश

Updated:
विज्ञापन

पटना में बाढ़ की तस्वीर

Bihar Flood Government Order: बिहार में बाढ़ की वजह से कई जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. बाढ़ प्रभावित 12 जिलों की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव को सौंप दिया है.

विज्ञापन

Bihar Flood Government Order: बिहार में गंगा के किनारे वाले जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव दौरा करेंगे. वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर राहत-बचाव कार्य की निगरानी करेंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ को लेकर गंभीर स्थिति को देखते हुए लिया है. पटना, आरा समेत कई जिलों में इन दिनों स्थिति भयावह बनी हुई है. कई लोग खुद का घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन 12 जिलों की दी गई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार के लिए निर्देश जारी किया गया है. गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राहत-बचाव कार्यों की कड़ी निगरानी करने का आदेश दिया गया है.

Image

पटना जिले को लेकर अलर्ट जारी

इसके साथ ही पटना के शहरी इलाके में गंगा के बढ़ते जलस्तर पर विशेष निगरानी रखे जाने का आदेश दिया गया है. पटना शहरी सुरक्षा तटबंध के आसपास के इलाकों पर विशेष नजर रखने को लेकर पटना नगर निगम, जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जल संसाधन विभाग के मंत्री क्या बोले?

जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि गंगा अपने उच्चतम स्तर को पार कर गई है. जो 2016 में उच्चतम स्तर था उसको गंगा ने आज 10:30 बजे दिन में पर कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. हर जगह पर अधिकारी और प्रशासन तैनात हैं. पूरे तरीके से बाढ़ को लेकर तैयारी की जा रही है. हर परिस्थिति में निपटने के लिए प्रशासन और सरकार पूरी तरह तैयार है.

Image

बैठक के बाद लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक, आज बिहार सरकार की ओर से मंत्रिमंडल उप मंत्री समिति की बैठक हुई. यह समिति भवन निर्माण के बायलॉज को लेकर बनाई गई है. इसमें कई महत्वपूर्ण चर्चा हुए. इस दौरान कई सुझाव दिए गए, उन सुझावों को सरकार ने स्वीकार किया है और आगे इस पर काम किए जाने की बात कही.

Also Read: टीचर्स-डे पर कटोरा लेकर भीख मांग रहे शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षकों की भेष में कांग्रेस वाले कर रहे प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन