Aaj Ka Mausam. भागलपुर में मौसम ने ली करवट, सुबह से बारिश, 10 जून तक आंधी-बारिश और वज्रपात के आसार
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में बादल छाने के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
Bhagalpur Weather update :
भागलपुर में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में बादल छाने के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है.बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह जून से 10 जून तक जिले में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान बादलों की तेज गर्जना और बिजली चमकने की भी संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों तक दक्षिण-पूर्वी दिशा से 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमानों से संकेत मिल रहे हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अल नीनो की परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं. इसके प्रभाव से बिहार में इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. हालांकि फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.तेज गर्मी से बिना कार्बाइड पक रहे आम
बीते दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर आम की फसल पर भी दिखने लगा है. पेड़ों से टूटे कच्चे आम दो से तीन दिनों में ही बिना कार्बाइड के पक जा रहे हैं. कई लोगों ने बताया कि घरों में पकाने के लिए रखे गये कच्चे आम जल्दी पकने के साथ काले पड़कर खराब भी हो रहे हैं. बाजार से खरीदे गये कच्चे आमों को लोग जूट के बोरे और कागज से ढककर रख रहे हैं, लेकिन अत्यधिक तापमान के कारण कई आम सड़ भी जा रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










