ePaper

Bhagalpur news दहेज प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में दिया आवेदन

Updated at : 25 Feb 2026 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news दहेज प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में दिया आवेदन

नवगछिया महिला थाना नवगछिया में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न एवं घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया है.

विज्ञापन

नवगछिया महिला थाना नवगछिया में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न एवं घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी पीड़िता पल्लवी कुमारी (20 वर्ष) की शादी पांच दिसंबर 2025 को बिहपुर थाना के गहिरा निवासी चंदन कुमार के साथ हुई थी. विवाह के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. आवेदन में कहा कि पति, ससुर विधान राम, सास हीरा देवी, देवर एवं अन्य परिजनों द्वारा मारपीट की जाती थी. आरोप है कि उसके माता-पिता द्वारा शादी में नकद राशि व अन्य सामान देने के बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही. विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. पीड़िता के अनुसार, नौ जनवरी 2026 को एक समझौता पत्र तैयार किया गया, लेकिन उसमें दहेज की राशि और सामान का उल्लेख नहीं किया गया. बाद में 19 जनवरी को दोबारा समझौता कर कथित रूप से दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए गए. आरोप है कि दहेज हड़पने की नीयत से यह सब किया गया और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया. कहा कि पति द्वारा दूसरी शादी करने की तैयारी की जा रही है, जिससे उसके साथ अन्याय हुआ है. आवेदन में दहेज में दी गई नकद राशि सहित अन्य खर्च का उल्लेख करते हुए उसे वापस दिलाने एवं दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. महिला थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

बैजानी में विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में मंगलवार की शाम करीब सात बजे जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के तालाब किनारे बनी सीढ़ियों का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने उच्च विद्यालय परिसर और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तय समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किये जाएं. नव-निर्मित पंचायत सरकार भवन में अधिकारियों के साथ बैठक हुई. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की संभावित “समृद्धि यात्रा” को लेकर बैजानी में कार्यक्रम हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गयी है. इन दिनों गांव में लगातार अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ है और विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन