Bhagalpur news खाते से उड़े 10 हजार, थाने में की शिकायत

सुलतानगंज कटहरा पंचायत में बैंक खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के खाते से दो बार में कुल 10 हजार रुपये निकाल लिये गये.
सुलतानगंज कटहरा पंचायत में बैंक खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के खाते से दो बार में कुल 10 हजार रुपये निकाल लिये गये. पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी. पीड़ित राणा कुमोद सिंह ने बताया कि उनका खाता एसबीआइ में है. उन्होंने किसी प्रकार की निकासी नहीं की, इसके बावजूद उनके खाते से 10 हजार रुपये दो बार में निकल गये. पैसे कटने की कोई सूचना भी उन्हें नहीं मिली. जब खाते की जांच की तब इस अवैध निकासी का खुलासा हुआ, जिससे वह हैरान रह गये. मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा पैसे वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक डिटेल और लेन-देन की जांच कर दोषियों की पहचान की जायेगी. इस घटना के बाद लोगों को अपने बैंक खाते और एटीएम/ऑनलाइन लेन-देन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.
कस्तूरबा विद्यालय में अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
नवगछिया नप क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इन दिनों गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विद्यालय में नामांकन के नाम पर छात्राओं से अवैध वसूली करने का दावा किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है. आरोप है कि विद्यालय की संचालिका ने प्रत्येक छात्रा से पैसे ले रही हैं, जबकि यह विद्यालय सरकार की ओर से गरीब एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा, आवास और भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है. इस प्रकार के आरोपों ने व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिये हैं. अभिभावकों का कहना है कि न केवल अवैध वसूली की जा रही है, बल्कि विद्यालय में दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे बच्चियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वायरल वीडियो का प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है, हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिप0 अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई समेत कई अनियमितताएं सामने आयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




