‘जलनेवाले को जलायेंगे…’ पोस्टर पर बंगाल में हंगामा, चुनाव आयोग ने डीईओ से तत्काल मांगी रिपोर्ट

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
‘जलनेवाले को जलायेंगे…’ पोस्टर पर बंगाल में हंगामा, चुनाव आयोग ने डीईओ से तत्काल मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग का पोस्ट

Bengal Election: कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के पुलिस विभाग के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिस पर बंगाल में हंगामा खड़ा हो गया है. माधुरी और आमिर खान अभिनीत फिल्म दिल के इस गाने को पोस्टर में शामिल करने के सवाल पर चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता: चुनाव आयोग बार बार कह रहा है कि बंगाल में इस बार भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव होंगे. इसके लिए आयोग लगभग हर दिन नए कदम उठा रहा है. चुनाव आयोग के इस आश्वासन को मजबूत करने के लिए डीईओ कार्यालय से जारी एक पोस्टर ही आयोग के लिए नयी परेशानी खड़ी कर दी है. पिछले दिनों डीईओ कार्यालय से जारी एक पोस्टर में बॉलीवुड फिल्म दिल के एक गाने का लिंक शेयर किया गया. लिंक के साथ कहा गया था कि इस गाने के जरिए मतदाताओं को सुरक्षित मतदान का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया. कहा गया कि तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बिना उसका मजाक उड़ाया जा रहा है. दक्षिण कोलकाता के निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट के कारण विवाद और बढ़ गया है. अब राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी से इस संबंध में लिखित रिपोर्ट मांगी है.

बढ़ा विवाद तो मांगी गयी रिपोर्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनसे पूछा है कि उन्होंने यह पोस्ट क्यों किया. उनसे यह भी पूछा गया है कि उन्होंने यह पोस्ट किस उद्देश्य से किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनसे इस मामले पर तुरंत लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. दक्षिण कोलकाता के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) की नियुक्ति के बाद तृणमूल कांग्रेस मुखर हो गई. उन्होंने दक्षिण कोलकाता के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र लिखकर दक्षिण कोलकाता के जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग की. उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि इस पद को समाप्त कर दिया जाए. दरअसल, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(2) के तहत यह कहा गया है कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी हस्तक्षेप या हस्तक्षेप का प्रयास भ्रष्टाचार माना जाएगा. उनका दावा है कि यह पद इस नियम का भी उल्लंघन करता है। तृणमूल की इस शिकायत के बाद, आयोग ने तुरंत डीईओ से रिपोर्ट मांगी.

क्यों है इतना विवाद

दक्षिण कोलकाता के पुलिस विभाग के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें माधुरी और आमिर खान की फिल्म दिल के एक गाने का लिंक दिया गया है. गाना है, “हम प्यार करने वाले, दुनिया से ना डरने वाले/ यार जलनेवाले को जलायेंगे…”. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सभी माताओं, बहनों और भाइयों से निडर होकर वोट डालने का आह्वान किया जाता है. हालांकि कुछ लोग गुस्से में आकर जल सकते हैं. गुंडों, गंदे अपराधियों सावधान हो जाओ. अपने पास पर्याप्त बर्नोल और बोरोलिन रखें. वर्ना गर्मी इतनी तेज होगी कि आप अंदर से जल जाएंगे. इस पोस्ट ने काफी विवाद खड़ा कर दिया. कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चुनावी मंच से चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा- हम बर्नोल और बोरोलिन वाले को आइक्रिम खिलायेंगे. ममता बनर्जी के इस तंज के बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है.

Also Read: WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola