Bhagalpur news आंबेडकर जयंती : संविधान निर्माता के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 15 Apr 2026 12:54 AM
सुलतानगंज और अकबरनगर क्षेत्र में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.
सुलतानगंज और अकबरनगर क्षेत्र में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.लोगों ने बाबा साहेब को याद कर उनके विचारों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया. गनगनिया पंचायत के महादलित टोला में आंबेडकर जयंती पर जागरूकता रैली निकाली गयी. लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया और समाज में भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया. भागलपुर खरेहिया पंचायत के हरिनगर गांव में जयंती समारोह में केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है, तभी समाज में सच्चे अर्थों में समानता स्थापित हो सकेगी. जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी. उद्घाटन शंकर पासवान,फूल कुमारी, गंगा देवी, चंदा देवी, मोतीलाल रजक, सुनील तिवारी और संजय कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से किया. सन्हौला प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाबा साहब की जयंती मनायी गयी. ताड़र के दलित टोला व पोठिया के दलित टोला में स्थापित संविधान निर्माता की प्रतिमा पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया. रमासी गांव में ग्रामीणों ने विशाल जुलूस निकाला. कहलगांव व इसके आसपास विभिन्न संगठनों, संस्थानों व राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों ने बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनायी. कहलगांव में मत्स्य जीवी जल श्रमिक संघ,परिधि की शाखा,प्रखंड जदयू कार्यालय में अध्यक्ष सहवाज आलम मुन्ना की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित “उत्कर्ष 2026” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के 37 प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण-पत्र व पेन देकर सम्मानित किया. उन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. अभाविप नवगछिया नगर इकाई ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चंदेश्वर सिंह निषाद, प्रेमलाल दास, जय नारायण पासवान, मुरारी मंडल, पुलकित मंडल, इफ्तिखार आलम, शहीद राजा, अनीता देवी, हरशंभू सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. पीरपैंती में अलग-अलग जगहों पर आंबेडकर जयंतीमनायी गयी. जदयू कार्यालय पीरपैंती में बाबा साहब को याद कर उनके विचारों को समाज में फैलाने का संकल्प लिया गया.भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती धूमधाम से मनायी. सिमानपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में मणिकांत मंडल, चमक लाल यादव, लालमणि साह,संजय शाह, मुकेश आजाद, डॉ दीपांकर कुशवाहा, डॉ गोपाल गोखले आदि मौजूद रहे.प्यालापुर में आंतरिक सेवा ट्रस्ट की ओर से जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल, प्रमोद कुमार नागर, रंजीता कुमारी सहित कई लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद किया. एसएम आदर्श कोचिंग सेंटर में क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गौतम कुमार ऋषि ने पुरस्कृत किया. नारायणपुर गांव में जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में राजू रजक, सुमन रजक, पंकज यादव, सौरभ कुमार, नरेश पासवान, अनिल रविदास सहित कई लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










