Bhagalpur news चलती ट्रेन पकड़ने में फिसला युवक, हादसा टला

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :15 Apr 2026 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news चलती ट्रेन पकड़ने में फिसला युवक, हादसा टला

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल की पहचान अरुण कुमार (31), पिता प्रवीण कुमार, गंगापुर के रूप में हुई है. अरुण कुमार भागलपुर जाने के लिए दोपहर 12 से एक बजे के बीच डीएमयू लोकल ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान ट्रेन के चलने के समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन खुलने ही वाली थी, इस जल्दबाजी में युवक चढ़ने लगा और हादसे का शिकार हो गया. घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि युवक ट्रेन पकड़ने के दौरान घायल हुआ है, जिसे परिजन अस्पताल लेकर चले गये.

पुलिस के पहल पर बच्ची को परिजन ले गये घर

तीन साल की बच्ची जलभरी कुमारी को परिजन रखने से इंकार कर पुलिस को सौंपने पहुंची थी. उस बच्ची के परिजन पुलिस के पहल पर रखने को तैयार हो गये. बच्ची मामी के साथ वापस घर लौट गयी. मामी ने बताया कि पुलिस ने बताया कि अगर बच्ची को अनाथालय में दीजियेगा तो फिर वापस लेना मुश्किल हो जायेगा. पुलिस ने बच्ची के परिजन को समझाया कि कानूनी प्रक्रिया काफी लंबा है. बच्ची का मां-बाप दोनों नहीं है. ऐसे में बच्ची को रखने का अधिकार दूसरे परिजन को नहीं है. बच्ची का मां का मौत होने के बाद पिता बेटे को लेकर फरार है. बच्ची की देखभाल मामी ननिहाल में रख करती थी. तीन माह रखने के बाद मामी ने रखने से इंकार कर पुलिस को सौंपने सोमवार को पहुंच गयी थी. पुलिस ने मानवता दिखा परिजन को समझा बुझाकर कर बच्ची के साथ वापस भेज दिया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन