Bhagalpur news सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता बनने पर जश्न

सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुलतानगंज और अकबरनगर में भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी.
सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर सुलतानगंज और अकबरनगर में भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस निर्णय को बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. भाजपा नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अंग क्षेत्र समेत पूरे बिहार का विकास होगा. जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा. आने वाले समय में सुलतानगंज को नयी पहचान मिलेगी और बाबा अजगैवीनाथ धाम को विकसित किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. मौके पर अरुण कुमार चौधरी, कपिलकांत, विजय चौधरी, ओम दत्त चौधरी, शंकर पोद्दार, राजकुमार यादव, विष्णुदेव यादव, लखन लाल पासवान, सुमन कुमार झा, सूरज कुमार, शैलेंद्र पासवान, पेरू मंडल सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की.
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई
सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल है. भाजपा युवा मोर्चा, नवगछिया के जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी एक लोकप्रिय नेता हैं. उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और नयी ऊचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर होगा. भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति सिंह निषाद व पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. दोनों नेताओं ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा.आर्यभट्ट की जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
कहलगांव प्रखंड के चन्नों स्थित संस्कृत भारती कार्यालय में मंगलवार को प्रख्यात गणितज्ञ और शिक्षाविद् आर्यभट्ट की जन्म जयंती मनायी गयी. छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. आचार्य डॉ नयन तिवारी ने कहा कि आर्यभट्ट भारतीय गणित और खगोल शास्त्र के एक महान मनीषी थे. शून्य की अवधारणा व स्थानीय मान प्रणाली को विश्वभर में प्रसारित करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. द्विघात समीकरण, अनिश्चित समीकरण और त्रिकोणमिति का समाधान निकालने में उनका योगदान अद्वितीय था. आज विश्वभर के ज्ञान पिपासुओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और गणित के छात्र व शिक्षकों को उनका ऋणी रहना चाहिए. ऐसे महान विद्वान की जयंती को भुलाना वैश्विक गणितीय और खगोलीय खोज की अपूरणीय क्षति होगी. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अमरजीत प्रथम, खुशबू द्वितीय, प्रीति तृतीय और ज्ञानी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को शिक्षक राजकुमार, नीतिश तथा अन्य प्रबुद्ध जनों ने संबोधित किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




