कूचबिहार में गरजे अभिषेक बनर्जी- भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों को बता रहे बांग्लादेशी, मछली-मांस खाने पर भी पहरा

Updated:
विज्ञापन

Abhishek Banerjee Bengali Identity Politics West Bengal Election 2026

Abhishek Banerjee Bengali Identity Politics: कूचबिहार में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल विरोधी है. वह लोगों के खान-पान पर प्रतिबंध लगा रही है.

विज्ञापन

Abhishek Banerjee Bengali Identity Politics: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को कूचबिहार में एक मेगा रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों को ‘बांग्लादेशी’ बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले उत्तर बंगाल में उन्होंने चेतावनी दी कि 4 मई को चुनावी नतीजे आने पर बंगाल की जनता ‘दंभी और बंगाल विरोधी जमींदारों’ को कड़ा सबक सिखायेगी.

विज्ञापन

हमारी संस्कृति और खान-पान पर हमला : अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर बंगाली अस्मिता और संस्कृति को नीचा दिखाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- भाजपा शासित राज्यों में हमारे लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है. बांग्ला बोलने वालों की वैधता पर सवाल उठाये जा रहे हैं. उन्हें घुसपैठिया करार दिया जा रहा है. डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा कि कई क्षेत्रों में मछली और मांस की बिक्री एवं सेवन पर प्रतिबंध लगाकर लोगों की खान-पान की आदतों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है, जो बंगाली संस्कृति पर सीधा प्रहार है.

मतदाता सूची से नाम कटने पर भाजपा को घेरा

अभिषेक बनर्जी ने राजबंशी और मतुआ समुदायों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के ‘प्रेम’ को खोखला बताया. उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर राजबंशी और मतुआ समुदाय के लाखों सदस्यों के नाम काट दिये गये. अभिषेक ने जनता को भरोसा दिलाया कि तृणमूल यह सुनिश्चित करेगी कि एक भी वैध मतदाता सूची से बाहर न रहे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल को हक नहीं दे रही मोदी सरकार : बनर्जी

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए टीएमसी के युवराज ने कहा कि दिल्ली की सरकार बंगाल का जायज हक सिर्फ इसलिए रोक रही है, क्योंकि यहां की जनता बार-बार तृणमूल को चुनती है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे आदर्शों का अपमान किया है और बंगाल की भाषा को नीचा दिखाया है.

इसे भी पढ़ें

यह वोट नहीं, मेरे भारतीय होने का सबूत है, मुर्शिदाबाद के 6 मजदूरों की कहानी जिन्हें ‘बांग्लादेशी’ बताकर सरहद पार भेज दिया

बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद

बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब

फिल्में, राजनीति और लग्जरी गाड़ियां, जानें बैरकपुर के TMC विधायक के पास कितनी दौलत?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola