बंगाल चुनाव 2026: बरनॉल-बोरोलीन वालों को हम आइसक्रीम खिलायेंगे, भाजपा पर ममता बनर्जी का अनोखा तंज

Mamata Banerjee Burnol Boroline Ice Cream Jibe: ममता बनर्जी ने पिंगला रैली में भाजपा के ‘बरनॉल-बोरोलीन’ वाले बयानों पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि भाजपा बाहरी लोगों को लाकर भीड़ जुटा रही है. जानें पिंगला जनसभा की पूरी रिपोर्ट.
Mamata Banerjee Burnol Boroline Ice Cream Jibe| पिंगला (खड़गपुर), जितेश बोरकर : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों, खासकर भाजपा पर अपने चिर-परिचित अंदाज में हमला बोला है. मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला स्थित कांचडीहा स्टैक यार्ड मैदान में आयोजित जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग ‘बरनॉल’ और ‘बोरोलीन’ की बात कर रहे हैं, उन्हें हम भीषण गर्मी में ‘आइसक्रीम’ खिलायेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यही तृणमूल और विपक्षी दलों की संस्कृति में अंतर है.
2 उम्मीदवारों के लिए पिंगला में शक्ति प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिंगला विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार अजीत माईती और सबांग विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी मानस रंजन भुईयां के समर्थन में प्रचार करने पहुंची थीं. जनसभा में उन्होंने राज्य सरकार की सामाजिक परियोजनाओं और विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. जनता से आह्वान किया कि राज्य में विकास की निरंतरता को बनाये रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताना जरूरी है.
बाहरी लोगों के भरोसे भाजपा : ममता
भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा के पास जनाधार नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा बाहरी लोगों को राज्य में लाकर अपनी सभाओं में भीड़ जुटा रही है. मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि बंगाल की जनता बाहरी लोगों के बहकावे में नहीं आयेगी और मतदान के जरिये इसका करारा जवाब देगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बरनॉल-बोरोलीन बनाम आइसक्रीम : नया चुनावी तंज
सोशल मीडिया और राजनीतिक विमर्श में चल रही ‘बरनॉल और बोरोलीन’ की बयानबाजी पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा- कुछ लोग हार के डर से जल रहे हैं. ये लोग बरनॉल-बोरोलीन की धमकी दे रहे हैं. लेकिन, हम उनसे अलग हैं. हम नफरत नहीं फैलाते. हम तो उन्हें इस गर्मी के मौसम में ठंडी आइसक्रीम खिलायेंगे. हमारी और उनकी सोच में यही बुनियादी फर्क है.
इसे भी पढ़ें : अमित शाह का ‘चुनावी तूफान’, 3 रैली, रोड शो, बंगाल में परिवर्तन के लिए भरेंगे हुंकार
टीएमसी कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
भीषण गर्मी के बावजूद जनसभा में तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर था. झंडे और बैनरों के साथ पहुंचे समर्थकों ने ममता बनर्जी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. खड़गपुर और आसपास के इलाकों से आये लोगों ने मुख्यमंत्री की बातों को बड़े ध्यान से सुना.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में 2926 उम्मीदवारों में महामुकाबला, अब EVM पर दिखेंगी प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें
बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब
भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज
अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




