17 अप्रैल से झारखंड के 12 जिलों में लू का अलर्ट, 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा पारा

Published by :Sweta Vaidya
Published at :15 Apr 2026 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
17 अप्रैल से झारखंड के 12 जिलों में लू का अलर्ट, 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा पारा
गर्मी का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है. साथ ही लू को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. तेज धूप का असर महसूस होने लगा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्य के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

17-18 अप्रैल को लू का असर

अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा में लू चलने की संभावना जताई है. 

झारखंड में 42 डिग्री सेल्सियस पार जाएगा पारा

कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. बाकी जगहों में भी कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं. 19 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. 

40 डिग्री पहुंचा पारा

सरायकेला का अधिकतम तापमान मंगलवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जबकि राज्य के अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. इससे पहले 4 अप्रैल को सरायकेला का तापमान 40.3 और मेदिनीनगर का तापमान 30 मार्च और 4 अप्रैल को 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

राजधानी समेत अन्य जिलों का हाल

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसमें पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का 39.8 डिग्री सेल्सियस और बोकारो का 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा. हजारीबाग का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, गुमला का 35.5 डिग्री सेल्सियस और पाकुड़ का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola