झारखंड चेंबर शुरू करेगा 'पधारो हमारे प्रतिष्ठान' योजना
Published by : Priya Gupta Updated At : 15 Apr 2026 8:43 AM
झारखंड चेंबर के मीटिंग में उपस्थित लोग
Ranchi News: रांची में झारखंड चेंबर की बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग में ‘पधारो हमारे प्रतिष्ठान’ योजना शुरू करने का फैसला लिया गया, जिसके तहत सदस्यों को विशेष छूट, नेटवर्किंग के मौके और स्थानीय व्यापार को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
Ranchi News: राजधानी रांची में झारखंड चेंबर की बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग में व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और स्थानीय व्यवसाय को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘पधारो हमारे प्रतिष्ठान’ नाम की नई योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया. इस योजना के तहत चेंबर सदस्यों को प्रतिष्ठानों में विशेष छूट और व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
‘पधारो हमारे प्रतिष्ठान’ योजना की शुरुआत
झारखंड चेंबर ने मंगलवार को चेंबर भवन में बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग का आयोजन किया. इसमें उपस्थित उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने बताया कि जोनल आरवीपी के माध्यम से बिजनेस एक्सचेंज प्लेटफॉर्म को प्रदेशभर के व्यापारियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में ‘पधारो हमारे प्रतिष्ठान’ योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत विभिन्न प्रतिष्ठान अपने व्यवसाय और सेवाओं का प्रस्तुति चेंबर सदस्यों के बीच करेंगे. सीमित समय के लिए सदस्यों को संबंधित प्रतिष्ठानों में विशेष छूट भी दी जाएगी. योजना के पहले चरण में अरगोड़ा चौक स्थित रोहतगी होम बाजार ने सहमति दी है.
व्यापारिक अवसरों का सशक्त प्लेटफॉर्म
चेंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल सदस्यों के लिए केवल परिचय का माध्यम नहीं, बल्कि व्यावहारिक व्यापारिक अवसरों का सशक्त प्लेटफॉर्म है. इस तरह की नियमित बैठकों से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और सदस्यों के बीच सहयोग बढ़ेगा. उप समिति के चेयरमैन अमित मिश्रा ने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संगठित प्रयास जरूरी है. लोकल से वोकल की विचार को आगे बढ़ाते हुए यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में इस प्रकार की बैठकों को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक सदस्यों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर रोहित कुमार, रमेश कुमार साहू, डॉ प्रदीप कुमार, शिवाक्ष रोहतगी, रवि रोहतगी, आलोक सिंह, आस्था किरण, सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे.
Also Read: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










