मैक्लुस्कीगंज में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित, सुनी गई सभी की फरियाद

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो 1 - कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण व थाना प्रभारी.  | Prabhat Khabar Network

फ़ोटो 1 - कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण व थाना प्रभारी.  | Prabhat Khabar Network

मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जमीन विवाद और लेनदेन से जुड़े मामलों का निपटारा करने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज: रांची पुलिस के निर्देश पर मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में गुरुवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी धनंजय बैठा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नावाडीह, हेसालौंग, लपरा और हुटाप सहित अन्य क्षेत्रों से चार मामले पहुंचे.

इनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद से संबंधित थे, जबकि एक मामला रुपये के लेनदेन से जुड़ा था. थाना प्रभारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग से जांच कर समाधान कराने का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola