Bhagalpur news विवाह सम्पन्न करा लौट रहे बरातियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त

Updated at : 27 Apr 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news विवाह सम्पन्न करा लौट रहे बरातियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त

झंडापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मड़वा महंत स्थान चौक के समीप पटना से विवाह सम्पन्न करा लौट रहे बरातियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

झंडापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मड़वा महंत स्थान चौक के समीप पटना से विवाह सम्पन्न करा लौट रहे बरातियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. महंत स्थान चौक पर स्थित दुकानदार बाल-बाल बच गये . दुकान के पीछे भमरा था. अगर भमरा से नीचे गिरता, तो स्थित काफी भयावह हो जाती. बस में बराती व दुल्हा व दुल्हन थे. 24 को मनीहारी से बरात पटना गयी थी .शुक्रवार को लौटने के क्रम में मड़वा महंत स्थान चौक के पास चालक के संतुलन खोने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर व झंडापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार डबल बस पटना साहिब आ रही थी, जिसे कटिहार के मनीहारी जाना था.

बेलगाम ट्रक ने ऑटो को रौंदा, तीन जख्मी

जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य मार्ग खरामा मोड़ के पास शनिवार की शाम एक बेलगाम ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने आनंद-आफन में घटनास्थल से उठा कर इलाज के लिए जगदीशपुर सीएससी सेंटर भेज दिया. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज हॉस्पिटल भागलपुर भेज दिया. जख्मी लोगों की पहचान सन्हौला गांव के मो सिराजुद्दीन की पत्नी नजमुल खातून (50), मो वंशी की पत्नी मसरत बानो (30) तथा ऑटो चालक धोरैया थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के बुलबुल तांती का पुत्र रवि कुमार (25) वर्ष के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ी को जब्त किया गया है. आवेदन मिलते ही ट्रक चालक पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन