bhagalpur news. मार्क्स फाइल के अभाव में कॉपी मूल्यांकन कार्य रुका, परीक्षा विभाग में कार्टेज नहीं

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 1:10 AM

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर वन परीक्षा की कॉपी जांच मार्क्स फाइल के अभाव में रुक गया है

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर वन परीक्षा की कॉपी जांच मार्क्स फाइल के अभाव में रुक गया है. विवि के परीक्षा विभाग के फोटो स्टेट मशीन का कार्टेज खत्म होने के कारण मार्क्स फाइल नहीं निकल पा रहा है. ऐसे में विवि से मूल्यांकन केंद्र पर मार्क्स फाइल नहीं भेजे जा रहे हैं. बताया जा रहा कि कुल 30 कॉलेज में 12 कॉलेज के ही मार्क्स फाइल टीएनबी कॉलेज को भेजा गया था. मार्क्स फाइल नहीं भेजे जाने से उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन पर असर पड़ने लगा है. विवि के अंदरखाने की मानें, तो एमआइसी व एमडीसी वन के कॉपी मूल्यांकन कार्य मार्क्स फाइल के अभाव में रोका गया है. पारंपरिक मार्क्स फाइल में लिखे जा रहे छोटे विषय के अंक

मूल्यांकन केंद्र के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पारंपरिक मार्क्स फाइल में छोटे विषयों के अंक लिखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इतिहास, राजनीति विज्ञान आदि बड़े विषयों में हजार से अधिक कॉपी होने पर उत्तरपुस्तिका की जांच करने के बाद अलग रखा गया है. मार्क्स फाइल आने पर अंक चढ़ाने के बाद वहां से उत्तरपुस्तिका को हटाया जायेगा. बताया गया कि विवि से पारंपरिक मार्क्स फाइल के उपयोग के लिए आदेश मांगा जा रहा है, ताकि बड़े विषयों के कॉपी का भी अंक पारंपरिक मार्क्स फाइल पर लिखा जा सके.

एमजेसी, एमआइसी व एमडीसी की कॉपी जांच लगभग पूरा

टीएनबी कॉलेज केंद्र पर एमजेसी, एमआइसी व एमडीसी कॉपी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन मार्क्स फाइल के अभाव में एईसी, एसीसी व वीएसी परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन नहीं कराया जा रहा है. जबकि कुछ विषय की परीक्षा हो चुकी है. उसकी कॉपी केंद्र में जमा हो चुकी है.

विद्यार्थी व सत्र पर पड़ेगा असर

विवि में स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा तय सीमा से लेट चल रहा है. सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन की दिसंबर में परीक्षा होनी थी. दूसरी तरफ परीक्षा होने के बाद मार्क्स फाइल के कारण रिजल्ट निर्धारित समय से नहीं आने पर विद्यार्थियों की मुश्किलें भी बढ़ेगी.

अधिकारियों ने कहा

कार्टेज खरीद लिया गया : परीक्षा नियंत्रक

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि कार्टेज खरीद लिया गया है. कॉलेज को मार्क्स फाइल भेजा जा रहा है. कॉपी का मूल्यांकन कार्य नहीं रुकेगा.

मूल्यांकन कार्य रोका गया : प्राचार्य

कॉलेज के प्राचार्य सह मूल्यांकन निदेशक डॉ दीपो महतो ने कहा कि बुधवार को कॉपी मूल्यांकन कार्य रोका गया है. उन्होंने कहा कि मार्क्स फाइल को लेकर परीक्षा नियंत्रक से बात हुई है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि मार्क्स फाइल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन