Bhagalpur News. निगम परिसर में हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद और प्रशासन के बीच टकराव

Updated at : 09 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. निगम परिसर में हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद और प्रशासन के बीच टकराव

पार्षद रंजीत मंडल धरना पर बैठे.

विज्ञापन

-भूख हड़ताल के लिये लगाये गये टेंट, शामियाना और अन्य सामान को हटाकर परिसर से बाहर फेंक दियानगर निगम परिसर सोमवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब वार्ड 13 के पार्षद और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रंजीत मंडल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने पहुंचे. निगम प्रशासन के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गयी और माहौल कुछ देर के लिए काफी गर्म हो गया. स्थिति ऐसी बनी कि निगम कार्यालय के मेन गेट को बंद करना पड़ गया और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी.पार्षद रंजीत मंडल का आरोप है कि निगम अधिकारियों के निर्देश पर निजी सुरक्षा गार्डों ने उनके भूख हड़ताल के लिये लगाये गये टेंट, शामियाना और अन्य सामान को हटाकर परिसर से बाहर फेंक दिया. इस घटना को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने निगम के इस बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

वार्ड में कार्य और प्याऊ निर्माण को लेकर विवाद

यह विवाद वार्ड में बिना पूर्व सूचना के कराये गये विभागीय कार्य और प्याऊ निर्माण में अनियमितता के आरोपों से जुड़ा है. यह मुद्दा हाल ही में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी उठाया गया था, जिस पर नगर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिये थे.

आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पार्षद का कहना है कि उन्होंने इस मामले में करीब 20 दिन पहले आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. इसी के विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का फैसला लिया. इधर, देर शाम तक पार्षद अपने समर्थकों के साथ निगम कार्यालय परिसर में डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जारी रखा.

अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने पार्षद, विरोध जारी

नगर आयुक्त के निर्देश पर सिटी मैनेजर, कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद और योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल रात में पार्षद को मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी. कार्यालय अधीक्षक मो रेहान अहमद ने बताया कि पार्षद द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामले की जांच प्रक्रिया जारी है. उनका कहना था कि जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए. अधिकारियों ने पार्षद से बातचीत कर स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद पार्षद अपने फैसले पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन