bhagalpur news. सबौर कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Published by :ATUL KUMAR
Published at :29 Apr 2026 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सबौर कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

सबौर महाविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ

विज्ञापन

सबौर महाविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ. अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ नाज प्रवीण ने की. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं एनएसएस गीत एवं कुल गीत गाकर की गयी. महाविद्यालय की छात्रा समीक्षा कुमारी, नेहा कुमारी, प्राची कुमारी, दीक्षा कुमारी ने कुल गीत एवं एनएसएस गीत गया. प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग-वस्त्र एवं पुष्प-गुच्छ देकर किया. आये हुए अतिथियों ने तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कार्यक्रम के शुरुआत मे स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सबौर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद डॉ आनंद कुमार थे. प्रधानाचार्य ने एनएसएस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में बढ़ोतरी होती है. मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार ने कहा कि मैं भी सबौर महाविद्यालय का ही छात्र रहा हूं और मेरे छात्र जीवन में जब डॉ रामाश्रय यादव कुलपति थे, तब सबौर महाविद्यालय में ही एनएसएस का एनआइसी कैंप लगाया गया था, जिसमें देश भर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. एनएसएस हम सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास में बहुत कुछ सीखाता है. इस कार्यक्रम में डॉ मणिलाल पासवान, डॉ नित्य गोपाल, डॉ शहाबुद्दीन, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ मोहिनी कुमारी, डॉ बी नूरजहां, डॉ मयंक वत्स, डॉ विपुल, डॉ वीरेंद्र, डॉ सरोज एवं महाविद्यालय के प्रधान सहायक राकेश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में डॉ मेघा सिंह, डॉ दिव्या ज्योति, डॉ शशिमाला, डॉ मो इबरार सन्नी, डॉ गौरव, डॉ अखिलेश मंडल एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी देवनाथ चौधरी, रमाकांत मिश्रा, सुगंध झा, निशांत शम्स, नवीन निकुंज, रौशन कुमार, तपेश कुमार, मो मजीद, नंदलाल इत्यादि उपस्थित थे. मंच संचालन डॉ मयंक वत्स व धन्यवाद ज्ञापन कुमार नित्य गोपाल ने दिया.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन