Bhagalpur news ईओ की हत्या के बाद सुलतानगंज में हाई अलर्ट

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :29 Apr 2026 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news ईओ की हत्या के बाद सुलतानगंज में हाई अलर्ट

सुलतानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर मिलते ही भागलपुर जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी सुलतानगंज पहुंच गये.

विज्ञापन

सुलतानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की हत्या की खबर मिलते ही भागलपुर जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी सुलतानगंज पहुंच गये. वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. नगर परिषद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल कर घटना की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. देर शाम तक जांच-पड़ताल का सिलसिला जारी रहा. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी. नगर परिषद कार्यालय परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया और अंदर किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गयी. देर रात तक भागलपुर के वरीय पुलिस अधिकारी सुलतानगंज में कैंप कर मामले की निगरानी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड परिसर और नगर परिषद कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के लोग घटना की जानकारी लेने के लिए जुटे रहे और पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा.

गोलीबारी में घायल मुख्य पार्षद पटना रेफर, परिवार व समर्थकों में चिंता

सुलतानगंज नप कार्यालय में मंगलवार को गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू को बेहतर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना रेफर किया गया है. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देख चिकित्सकों ने उन्हें पटना भेजने का निर्णय लिया. राजकुमार गुड्डू न केवल नगर परिषद के मुख्य पार्षद हैं, बल्कि भाजपा कोर कमेटी (भागलपुर लोकसभा) के सक्रिय सदस्य और मध्यदेशीय वैश्य सभा (पूर्वांचल बिहार-झारखंड) के अध्यक्ष भी हैं. उनके घायल होने की खबर मिलते ही शहर के व्यवसायी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों में चिंता की लहर दौड़ गयी. कई लोगों ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सत्संग गली स्थित उनका आवास घटना के बाद पूरी तरह सूना पड़ा है. परिवार के सदस्य उनके साथ पटना रवाना हो गये हैं. घर पर मौजूद उनकी बुजुर्ग मां को उनकी गंभीर स्थिति की पूरी जानकारी नहीं दी गयी है, ताकि उन्हें सदमा न लगे. घटना के बाद परिवार के सदस्य गहरे सदमे और दहशत में हैं. लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन