Bhagalpur news ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत को लेकर डीएम को आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत को लेकर डीएम को आवेदन

दो-तीन वर्षों से ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं होने से प्रखंड की सभी पंचायतों, रंगरा प्रखंड की बड़ी आबादी को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है.

विज्ञापन

दो-तीन वर्षों से ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं होने से प्रखंड की सभी पंचायतों, रंगरा प्रखंड की बड़ी आबादी को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है. हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो जाती है. प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से प्रखंड व अंचल कार्यालय सहित सभी कार्यालय विस्थापित हो जहां-तहां संचालित होते हैं. जिप कुमारी गुडिया, मुखिया मितु कमारी, पंसस मनोज कुमार रविदास, माधव कुमार, साकेत बिहारी, रौशन राय, सुरेश भगत, सोनी देवी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रमोद चौबे, चंदन कुमार, निलेश सिंह, विश्वजीत कुमार, साजन पासवान, सौरभ कुमार, मंकेश्वर सिंह ने डीएम को आवेदन देकर तत्काल ब्रह्मोतर बांध की मरम्मत कराने की मांग की है. आवेदन में जनप्रतिनिधियों ने लिखा है कि रैयती होने से उक्त बांध को जल संसाधन विभाग ने अधिग्रहण नहीं किया है. ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं होने से इस वर्ष भी बाढ़ से जनजीवन के परेशान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिकारियों व बार एसोसिएशन ने की बैठक

नवगछिया में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गयी हैं. आज विभिन्न विभागों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नवगछिया में नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक हुई. अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवगछिया अफजल आलम ने की. बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता नवगछिया, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. बिजली विभाग ने चिह्नित मामलों की सूची प्रस्तुत की. अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने की सूचना दी जाए, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सके. बैठक में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की गयी कि वह अधिवक्ताओं के माध्यम से पक्षकारों को लोक अदालत में अपने मामलों का निष्पादन कराने के लिए प्रेरित करें. इससे अधिक से अधिक मामलों का निबटारा संभव हो सकेगा. बार एसोसिएशन परिसर में सभी अधिवक्ताओं के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया, ताकि लोक अदालत को लेकर व्यापक जागरूकता फैलायी जा सके. प्रशासन और न्यायिक पदाधिकारियों की इस पहल से उम्मीद है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी संख्या में मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन हो सकेगा.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन