बिहार के इस जिले में गंगा का कहर! किसानों की कई बीघा जमीन नदी में समाई, गांवों पर मंडरा रहा खतरा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Jul 2025 9:16 PM

विज्ञापन

भागलपुर में गंगा नदी में कटाव तेज

Bihar Flood Alert: भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ और कटाव का खतरा गहराने लगा है. कहलगांव में 10 बीघा उपजाऊ जमीन गंगा में समा गई, जबकि सबौर के कई गांव कटाव के मुहाने पर हैं. प्रशासन ने कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Flood Alert: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके कारण तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति एक घंटा पर एक सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ कहलगांव में गंगा का जलस्तर शनिवार की शाम 6:00 बजे 30.74 मीटर पर जा पहुंचा है, जो खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे है.

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़त जारी रहने की संभावना है. कहलगांव में गंगा का खतरे का निशान 31.09 है. गंगा का जलस्तर बढ़ने से कहलगांव का दियारा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है. किसानों की फसल डूब गयी है और त्रहिमाम की स्थिति बनी हुई है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कहलगांव में अभी जलस्तर में और वृद्धि होगी. ग्रामीणों को कहना है कि बाढ़ का समय आ गया है. शनिवार को बीरबन्ना गांव में करीब 10 बीघा खेती की उपजाऊ जमीन गंगा में विलीन हो गयी.

गंगा नदी के किनारे बसे गांवो में बढ़ जाती हैं समस्याएं

ग्रामीणों ने बताया कि बटेश्वर स्थान से तोफील अंठावन तक कटाव हो रहा है. महंत बाबा के पास हो रहे तेज कटाव को अगर रोका नहीं गया, तो बीरबन्ना गांव पर खतरा मंडरा रहा है.
सबौर से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा लोगों को भयभीत करने लगी है. गंगा नदी के किनारे बसे गांव बरारी पंचायत के मीराचक इंजीनियरिंग कॉलेज, बाबूपुर डीपीएस स्कूल, रजंदीपुर आदि में समस्याएं बढ़ जाती है.

स्थानीय लोगों के लिए सिर्फ नाव ही एक सहारा

संत नगर के समाजसेवी बाबूलाल पोद्दार कहते हैं कि बगडेर और संतनगर पानी से घिर चुका है और स्थानीय लोगों को आने-जाने का कोई साधन नहीं है. सिर्फ नाव ही एक सहारा है. यहां हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों को आपदा की पीड़ा झेलनी पड़ती है. नदी किनारे बसा घोषपुर, फरका, इंग्लिश आदि गांवों को भी कटाव का दंश झेलना पड़ सकता है. ठेकेदार के द्वारा बताया गया था कि इंग्लिश गांव तक गंगा के कटाव से बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी कार्य पूरा करना था जो इस वर्ष, तो नहीं लेकिन अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जायेगा.

सीओ ने लिया कटाव निरोधी कार्य का जायजा

शनिवार तक मसाड़ू, चांयचक, शंकरपुर इन तीनों जगहों पर कटाव गंगा नदी के द्वारा तेजी से किया जा रहा है. चायचक काली मंदिर घाट के किनारे ठेकेदार द्वारा मजदूरों से कई बांस को मिलाकर झाड़ी युक्त कटाव से बचाने के लिए रस्सी के सहारे खूटे से बांधा जा रहा था लेकिन गंगा के रौद्र रूप ने मिट्टी को काटकर इसे अंदर समा लिया. यदि काली मंदिर घाट चांयचक में गंगा का पानी प्रवेश कर जाता है, तो चांयचक गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. शनिवार को सीओ सौरभ कुमार ने कार्यस्थल पर पहुंच कर कार्य को देखा और ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्य का जायजा लिया. ठेकेदार को समुचित कार्य कर कटाव से बचाने का निर्देश दिया.

Also Read: अंधेरे में स्कूल, टेंट-जेनरेटर पर खर्च! जब ACS एस सिद्धार्थ ने हेडमास्टर को सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन