दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम शुरू
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जिले का प्रशिक्षण पूरणमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगा साहिबगंज नाथनगर में शनिवार को शुरू हो गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय भागलपुर जिले का प्रशिक्षण पूरणमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगा साहिबगंज नाथनगर में शनिवार को शुरू हो गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित कई नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम को वक्ताओं ने संबोधित किया और कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है. हमारे कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर लगे हुए हैं. हमारे कार्यकर्ता संगठन को आगे ले जाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. इसकी का परिणाम है कि आज चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं. इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










