Video : गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों की बस का एक्सीडेंट, 39 श्रद्धालु घायल

Updated:
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में दुर्घटना (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Video : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार (28 जुलाई) को अमरनाथ यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. कंगन इलाके में तेज रफ्तार बस अचानक सड़क से फिसलकर बाहर चली गई. इस हादसे में कई अमरनाथ यात्रियों के घायल होने की खबर है. अधिकारियों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. 

विज्ञापन


अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि यह दुर्घटना हरिगंवन क्षेत्र में उस समय हुई, जब एक मोड़ पर बस चालक वाहपर से कंट्रोल खो बैठा और बस सड़क से फिसल कर एक मकान पर जा गिरी. हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस नीचे लुढ़क कर सिंध नदी में गिरने से बच गई. दुर्घटना के समय मकान में कोई नहीं था.

अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार अधिकांश श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों और सुरक्षा बल के जवानों ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. सिन्हा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन बात कर आज सुबह गनिवान में सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली. बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे 39 श्रद्धालु घायल हुए हैं और फिलहाल एसकेआईएमएस में उनका इलाज किया जा रहा है.’’

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार  (27 जुलाई) को श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ. इस जत्थे में 3,823 तीर्थयात्री शामिल हैं, जो 140 गाड़ियों से कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल मार्ग के लिए निकले. श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक जम्मू आधार शिविर से 1.27 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola