अंधेरे में स्कूल, टेंट-जेनरेटर पर खर्च! जब ACS एस सिद्धार्थ ने हेडमास्टर को सुनाई खरी-खोटी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Jul 2025 7:57 PM
acs s siddharth
Bihar Teacher News: बरौनी के असुरारी स्कूलों में शनिवार को बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने औचक निरीक्षण किया. बदहाल व्यवस्था देखकर वे भड़क उठे और हेडमास्टर को फटकार लगाई. निरीक्षण में अभिभावकों ने भी कई समस्याएं गिनाईं, जिनके समाधान का आश्वासन एसीएस ने दिया.
Bihar Teacher News: बिहार में सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर शिक्षा विभाग ने सख्ती तेज कर दी है. शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. एस सिद्धार्थ ने बरौनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी का औचक निरीक्षण किया. अचानक एसीएस के पहुंचते ही स्कूल में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए शिक्षक और स्टाफ असहज नजर आए.
हेडमास्टर को लगाई जमकर फटकार
निरीक्षण के दौरान जब एसीएस ने स्कूल के कमरों, शौचालय और पेयजल की स्थिति देखी तो नाराज हो उठे. कई कमरों में बल्ब तक नहीं थे, पंखे खराब पड़े थे और जगह-जगह कबाड़ जमा था. एक कमरे में तो पुराने किताबों के बंडल इस कदर भरे थे कि पढ़ाई का नामोनिशान नहीं दिख रहा था. इस बदइंतजामी पर उन्होंने विद्यालय के हेडमास्टर अनिल कुमार राय को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया.
एसीएस ने की तीखी टिप्पणी
एसीएस ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि स्कूल में टेंट और जेनरेटर के लिए समय और पैसा है, लेकिन बल्ब और बुनियादी सुविधाओं के लिए नहीं. उन्होंने शिक्षकों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होतीं तो सभी की जवाबदेही तय की जाएगी.
एसीएस ने बच्चों के अभिभावकों से भी की बातचीत
निरीक्षण के दौरान एसीएस ने बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की. अभिभावकों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी. छात्रवृत्ति न मिलने, शिक्षकों की कमी, सफाई व्यवस्था बदहाल रहने, मध्याह्न भोजन न मिलने और रास्ते की खराब स्थिति जैसी समस्याएं खुलकर सामने आईं. एसीएस ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा.
डॉ. एस सिद्धार्थ कर रहे स्कूलों का औचक निरीक्षण
डॉ. एस सिद्धार्थ बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. कभी वीडियो कॉल के जरिए स्कूलों का हाल लेते हैं तो कभी खुद मौके पर जाकर स्थिति परखते हैं. उनकी यह सक्रियता सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में अहम मानी जा रही है.
Also Read: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शेरू गैंग के शूटरों की हो रही पहचान, जेल से रची गई थी साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










