भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन, अब इस तारीख तक होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर-गांधीडीहम ट्रेन

Holi Special Train: होली से पहले रेलवे यात्रियों को खुशखबरी मिली. भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल ट्रेन को एक्सटेंशन मिला है. अब यह ट्रेन 30 मार्च तक चलाई जाएगी. इसके चलने से बिहार के अलावा झारखंड और गुजरात के यात्रियों को भी बड़ी सहूलियत मिल सकेगी.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली पर रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों के चलाने का ऐलान किया जा रहा है. इस बीच (गाड़ी नंबर- 09451-09452) गांधीडीहम-भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल ट्रेन को एक्सटेंशन दिया गया है. यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

किस-किस दिन चलाई जाएगी ट्रेन?

जानकारी के मुताबिक, (गाड़ी नंबर- 09451) गांधीडीहम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन को 6, 13, 20 और 27 मार्च को चलाया जाएगा. जबकि (गाड़ी नंबर- 09452) भागलपुर-गांधीडीहम स्पेशल ट्रेन को 9, 16, 23 और 30 मार्च को चलाया जाएगा.

ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज में क्या हुआ बदलाव?

ट्रेन की टाइमिंग को लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से बताया गया कि इसके रूट, स्टॉपेज, कोच स्ट्रक्चर और टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि रिजर्वेशन को देखते हुए यात्रा की पहले ही प्लानिंग कर लें. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ट्रेन को लेकर अपडेट जरूर ही जान लें.

होली को लेकर ट्रेनों में भीड़भाड़

होली को लेकर हर साल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. कई बार सीटें फुल होने की वजह से टिकट नहीं पाता है. इसके अलावा टिकट मिल भी जाए तो सफर के दौरान काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया गया. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन के समय को भी बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है.

Also Read: ‘कोचिंग रास्ता दिखाती, सेल्फ स्टडी मंजिल तक पहुंचाती’, टॉपर शुभम ने खुद बताई सक्सेस की स्ट्रैटेजी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन