मोबाइल चोरी की अफवाह से भागलपुर स्टेशन पर भगदड़, पांच से अधिक परीक्षार्थी घायल

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की भीड़

Bhagalpur Railway Station Stampede: मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने भागलपुर पहुंचे परीक्षार्थियों के बीच मंगलवार देर रात मोबाइल चोरी की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पर अचानक भगदड़ मच गई. अफरा-तफरी के दौरान पांच से अधिक छात्र घायल हो गए. हालांकि रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता तथा ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से स्थिति जल्द नियंत्रित कर ली गई और किसी बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

Bhagalpur Railway Station Stampede: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों के बीच मोबाइल चोरी की सूचना फैलने के बाद अचानक भगदड़ मच गई. देखते ही देखते स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में छात्र इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर के लिए ऐसा प्रतीत हुआ मानो कोई बड़ी घटना घट गई हो.

भगदड़ के दौरान कई छात्र गिर पड़े, जिनमें पांच से अधिक परीक्षार्थी घायल हो गए. सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर विक्रम सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल माइकिंग शुरू कराई और छात्रों से शांत रहने की अपील की. उनके त्वरित प्रयासों से स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सका.

आरपीएफ और जीआरपी ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान एवं अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस बल ने छात्रों को समझाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो सकी.

स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे अधिकारियों ने भी भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. भगदड़ में घायल छात्रों को रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

स्टेशन अधीक्षक लगातार लेते रहे हालात की जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और स्थिति पर नजर रखी. रेलवे प्रशासन की सक्रियता के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे थे हजारों परीक्षार्थी

बुधवार को आयोजित होने वाली मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मंगलवार रात से ही भागलपुर पहुंचने लगे थे. कई छात्र स्टेशन परिसर में ही आराम कर रहे थे. इसी दौरान किसी छात्र का मोबाइल चोरी होने की चर्चा फैल गई, जिसके बाद अचानक भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सका.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन