भागलपुर मंडी अपडेट : सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, दाल और अनाज की कीमतें स्थिर

Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur Mandi Bhav Today : भागलपुर की स्थानीय मंडियों में खाद्य पदार्थों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव लगातार चर्चा में हैं. पिछले 15 दिनों के दौरान कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. वहीं दलहन और तेलहन बाजार में भी कुछ वस्तुओं के दामों में बदलाव दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं. पिछले 15 दिनों में दोनों धातुओं के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि सोमवार से बुधवार तक बाजार अपेक्षाकृत स्थिर रहा. वर्तमान में 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. बढ़ती कीमतों के बावजूद निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं.

दलहन बाजार में चना और अरहर की मांग मजबूत

दलहन बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही है. वहीं अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम और मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है. कलाई दाल की कीमत 105 से 115 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है. व्यापारियों का कहना है कि मांग और आपूर्ति की स्थिति के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ दलहनों के भाव में बदलाव संभव है.

अनाज मंडी में कतरनी चावल की अलग पहचान

भागलपुर की अनाज मंडी में कतरनी चावल की मांग लगातार बनी हुई है. गुणवत्ता के अनुसार कतरनी चावल 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. दूसरी ओर स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए सबसे किफायती विकल्प माना जा रहा है. कतरनी चूड़ा भी बाजार में अच्छी मांग में है और इसकी कीमत 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है. आटा 35 रुपये प्रति किलोग्राम के स्थिर भाव पर बिक रहा है.

तेलहन बाजार में फिर बढ़ी कीमतें

खाद्य तेलों की कीमतों में पिछले 15 दिनों के दौरान तेजी दर्ज की गई है. 15 लीटर वाला मंगल तेल का डिब्बा पहले 2400 रुपये में बिक रहा था, जो अब बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं रिफाइंड तेल की कीमत 13 लीटर के डिब्बे पर 2350 से 2450 रुपये के बीच बनी हुई है. तेल कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत और बाजार की स्थिति का सीधा असर खाद्य तेलों के दाम पर पड़ रहा है.

व्यापारियों ने जतायी कीमतों में और बदलाव की संभावना

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के कारण कई वस्तुओं की कीमतों में और बदलाव हो सकता है. यदि मांग में तेजी आती है और आपूर्ति प्रभावित होती है तो कुछ विशेष उत्पादों के दाम में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है. फिलहाल बाजार संतुलित स्थिति में है, लेकिन व्यापारी भविष्य को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन