Bhagalpur News : महिला अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता में टीम ए और टीम एफ के बीच खिताबी जंग आज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
टीम ए और टीम एफ के बीच खिताबी जंग आज
विज्ञापन
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी लीग मुकाबले में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में टीम एच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम जी को 29 रनों से पराजित कर दिया. दूसरे मैच में टीम एफ ने टीम ई को नौ विकेट से पराजित किया. बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. खिताबी जंग के लिए टीम ए और टीम एफ के बीच मुकाबला होगा. टीम ए पटना में आयोजित लीग चरण की पूल चैंपियन रही है. जबकि टीम एफ भागलपुर में आयोजित लीग चरण की पूल चैंपियन बनकर फाइनल में पहुंची है.
नेहा के 71 रनों की बदौलत टीम को मिली जीत, बनी प्लेयर ऑफ द मैच
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में टीम एच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम जी को 29 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर टीम एच ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. नेहा चौधरी ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली. प्राची ने 45 रन का योगदान दिया. टीम जी की ओर से गेंदबाजी में सागरिका कुमारी ने एक विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम जी 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी. रिया सिंह ने 48, संध्या ने 23 व अंकिता कुमारी ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया. टीम एच की ओर से सौम्या अखौरी और वैष्णवी सिंह ने एक-एक विकेट चटकाये. टीम एच की नेहा चौधरी को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर मनोहर कुमार व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने की.संतोषी की आक्रामक पारी से टीम को मिली आसान जीत
सैंडिस स्टेडियम में दूसरे मैच में एफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ई को नौ विकेट से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर टीम ई ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाये. आस्था पांडेय ने 38 व अर्चना ठाकुर ने 20 रनों का योगदान दिया. टीम एफ की ओर से सिद्धि कुमारी व अंशिका वर्मा ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एफ ने 16.2 ओवर में एक विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. टीम की बल्लेबाज संतोषी कुमारी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाये. इसमें 11 चौके व छह छक्के शामिल रहे. संतोषी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन