आज भागलपुर पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, बाढ़ से श्रावणी मेला तक तैयारियों की करेंगे समीक्षा

फाइल फोटो – नीतीश मिश्रा
Bhagalpur News: श्रावणी मेला की तैयारियां, बाढ़ से निपटने की रणनीति और शहर के विकास कार्य. भागलपुर दौरे पर आ रहे प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करेंगे. प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट.
Bhagalpur News: नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भागलपुर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा रविवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति, आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. सोमवार को वे जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में भी शामिल होंगे.
श्रावणी मेला और बाढ़ की तैयारियों पर रहेगा फोकस
सावन शुरू होने से पहले प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए प्रभारी मंत्री अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी.
इसके अलावा मानसून के दौरान संभावित बाढ़ की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का भी आकलन किया जाएगा. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है.

जिला स्तरीय समिति के साथ होगी अहम बैठक
15 जून को प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी.
बैठक में लंबित परियोजनाओं, विकास कार्यों की गति और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है. प्रशासनिक अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने का निर्देश दिया गया है.
नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की भी होगी समीक्षा
भागलपुर दौरे के दौरान नीतीश मिश्रा नगर निगम की ओर से संचालित विकास योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे. शहर में चल रहे निर्माण कार्य, आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं और स्वच्छता से संबंधित योजनाएं उनके एजेंडे में शामिल हैं.
वहीं भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूर्ण हो चुके और निर्माणाधीन कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी. स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट तैयार कर ली है.
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर नगर निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हैं. विभिन्न योजनाओं से संबंधित फाइलों और प्रगति रिपोर्टों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि समीक्षा बैठक में सभी जानकारियां प्रस्तुत की जा सकें.
प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर नए निर्देश और निर्णय सामने आ सकते हैं, जिसका सीधा असर जिले के विकास कार्यों पर पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के हजारों शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने जारी किए 999.84 करोड़, जल्द होगा बकाया भुगतान
बिहार में ऐसे वाहन मालिक हो जाएं सावधान, शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, एक्शन की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










