सासाराम में BSAP-2 ट्रेनिंग में 16 महिला ट्रेनी बेहोश, 4 की हालत गंभीर; पहले भी हो चुकी है एक मौत

Updated:
विज्ञापन
Hospital

अस्पताल की तस्वीर

Sasaram News: रोहतास के डेहरी में जिला महिला पुलिस बल के प्रशिक्षण कैंप में 16 किमी दौड़ के दौरान 16 महिला प्रशिक्षुओं की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें चार को रेफर किया गया. भीषण गर्मी के बीच यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले एक प्रशिक्षु जवान की मौत हो चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं ने प्रशिक्षण व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों ने गर्मी में कड़े शारीरिक प्रशिक्षण को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत बताई है.

विज्ञापन

Sasaram News:  रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी-2) कैंप में महिला पुलिस बल के प्रशिक्षण के दौरान 16 किलोमीटर की दौड़ में एक साथ 16 महिला प्रशिक्षुओं की तबीयत बिगड़ गई. दौड़ के बीच कई प्रशिक्षुओं को अचानक चक्कर आने लगे, पेट में तेज दर्द, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई. देखते ही देखते कुछ प्रशिक्षु बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए सभी प्रभावित प्रशिक्षुओं को एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

चार प्रशिक्षुओं की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

बेहोश हुई महिला प्रशिक्षुओं में से चार की हालत अधिक गंभीर बताई गई. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम और नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमुहार रेफर किया गया है. साथ ही अन्य प्रशिक्षुओं का इलाज डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है, जबकि कुछ को उपचार के बाद कैंप वापस भेज दिया गया.

जानकारी के आनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 1358 महिला प्रशिक्षु ने हिस्सा लिया हैं, जिन्हें निर्धारित शारीरिक प्रशिक्षण के तहत 16 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी.

भीषण गर्मी में पहले भी हो चुकी है दर्दनाक घटना

डेहरी स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-2) कैंप में यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी भीषण गर्मी के बीच आयोजित दौड़ के दौरान कई प्रशिक्षु जवानों की तबीयत बिगड़ चुकी है. इसी तरह की एक घटना में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी प्रशिक्षु सिपाही श्रीराम कुमार की हालत गंभीर हो गई थी.

पटना एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

श्रीराम कुमार को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया था. बाद में उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और कैंप में भी गहरा दुख देखा गया.

लू और तेज गर्मी को माना जा रहा मुख्य कारण

डॉक्टरों के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान, तेज धूप और लू की स्थिति के कारण प्रशिक्षुओं की तबीयत बिगड़ रही है. पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में तापमान काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसका असर आम लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण पर भी पड़ रहा है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

प्रशिक्षण व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा इंतजामों और गर्मी में कराए जा रहे कठोर शारीरिक अभ्यासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी में इस तरह की लंबी दौड़ और कड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

फिलहाल कैंप प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की समीक्षा में जुटे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें.

Also Read: कैमूर में पैक्स चुनाव की नई तारीख घोषित, विवाद के बाद प्रक्रिया शुरू, 3 जुलाई को मतदान और रिजल्ट

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन