bhagalpur news. चार मई से बैडमिंटन व तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लेंगे भाग

Updated at : 07 Mar 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. चार मई से बैडमिंटन व तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लेंगे भाग

खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के तहत भागलपुर में बालक-बालिका का बैडमिंटन व तीरंदाजी प्रतियोगिता चार मई से शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगी

विज्ञापन

भागलपुर खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के तहत भागलपुर में बालक-बालिका का बैडमिंटन व तीरंदाजी प्रतियोगिता चार मई से शुरू होगी, जो 15 मई तक चलेगी. आयोजन सैंडिस कंपाउंड में कराया जायेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के साथ भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेल संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी भागलपुर पहुंचेंगे. शहर के लिए यह गौरवमयी अवसर होगा. इस प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बैठक की. शहर एवं आयोजन स्थल की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि ऐसा लगे कि भागलपुर अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है. यह जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गयी है. डीएम ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे, ताकि खिलाड़ियों एवं अतिथियों को आगमन स्थल से आयोजन स्थल तक आवागमन करने में सुगम सुविधा हो सके. खिलाड़ियों एवं आगत अतिथियों का रेलवे स्टेशन, अवसान स्थल एवं खेल आयोजन स्थल पर बैंड-बाजा और फूलों के गुलदस्ता के साथ स्वागत किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव, सत्यजीत सहाय सहित अन्य पदाधिकारी थे. रोशनी से लेकर हाई स्पीड इंटरनेट बहाल करने का निर्देश डीएम ने आयोजन स्थल के लिए रोशनी से लेकर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया. उन्होंने साउंड सिस्टम, इमरजेंसी बिजली उपकरण, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने आदि का निर्देश दिया. इसके अलावा पेयजल और अस्थाई शौचालय, खिलाड़ियों एवं अतिथियों की सुरक्षा, प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार, आयोजन स्थल पर अस्थाई चिकित्सा दल, उनके अवसान के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार कमरों की व्यवस्था, संपर्क पदाधिकारी नियुक्त, भीड़ प्रबंधन, वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए अलग-अलग समिति बनायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन