bhagalpur news. पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के लिए एजेंसियों ने नहीं ली रूचि, बढ़ायी निविदा की तिथि

Updated at : 26 Apr 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के लिए एजेंसियों ने नहीं ली रूचि, बढ़ायी निविदा की तिथि

पीरपैंती थर्मल प्लांट के लिये एजेंसियों ने नहीं दिखायी रूचि.

विज्ञापन

-प्रोजेक्ट टैरिफ बेस्ड कम्पेटिटिव बिडिंग के तर्ज पर बनेगा प्लांट, अब 21 मई को खुलेगी निविदावरीय संवाददाता, भागलपुर

पीरपैंती में बनने वाले थर्मल पावर प्लांट के लिए जारी निविदा में किसी भी एजेंसियों ने रूचि नहीं ली. इस वजह से निविदा की तिथि बढ़ा दी गयी है. फर्स्ट टाइम एक्शटेंशन के अनुसार अब निविदा 21 मई को खोली जायेगी. टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गयी है. पहले टेंडर भरने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल थी और इसके खुलने की तिथि 23 अप्रैल रखी गयी है. बताया जाता है कि यह प्रोजेक्ट टैरिफ बेस्ड कम्पेटिटिव बिडिंग (टीबीसीबी) है. इस वजह से किसी भी एजेंसियों ने टेंडर भरने में रूचि नहीं दिखाई है. देखना अब यह है कि टाइम एक्सटेंशन के तहत निर्धारित तिथि में कोई इसमें भाग लेता है या नहीं. ऐसे उम्मीद की जा रही है कि इस बार के बढ़ायी तिथि पर टेंडर एजेंसी चयनित हो जायेगी.

थर्मल पावर से 2400 मेगावाट जेनरेट होगी बिजली

पीरपैंती में थर्मल पावर का तीन प्लांट बनेगा. हर प्लांट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. कुल 2400 मेगावाट बिजली जेनरेट होगी. प्लांट आवंटित कोयला लिंकेज से ईंधन प्राप्त करके स्थापित किया जायेगा.पहले दोनों अनुषंगी कंपनी, फिर दूसरे को बेचनी होगी बिजलीचयनित एजेंसी को खुद के खर्चें पर प्लांट का डिजाइन व कंस्ट्रक्शन से लेकर सभी तरह के कार्य कराना अनिवार्य होगा. यानी, अपने पैसे से ही प्लांट स्थापित करनी होगी. बाद में बिजली बेचकर लागत निकालेगी. एजेंसी जब थर्मल पावर प्लांट स्थापित कर लेगी और इससे जब बिजली बेचनी शुरू करेगी, तो साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीसीडीएल) को पहली प्राथमिकता देनी होगी. उक्त दोनों बिजली कंपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से बिजली खरीद करेगी. अगर कम बिजली खरीद की, तो वह शेष बिजली दूसरे को बेच सकेगी. इससे उन्हें इंसेंटिव का फायदा होगा. अगर दोनों कंपनियों पूरी बिजली खरीदेगी, तो उन्हें इनकार नहीं करना होगा. एजेंसी को टैरिफ के हिसाब से बिजली बेचनी होगी. यानी, प्लांट का निर्माण से लेकर बिजली खरीद टैरिफ पर निर्भर रहेगा.

23 करोड़ 11 लाख रुपये से होगा प्रोजेक्ट साइट की बाउंड्री

प्रोजेक्ट साइट की बांउंड्री का निर्माण भी कराया जाना है. यह निर्माण कार्य साउथ बिहार पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एजेंसी के माध्यम से करायेगा. प्रोजेक्ट साइट की बांड्री पर 23 करोड़ 11 लाख 01 हजार 600 रुपये खर्च होंगे. ठेका एजेंसी की बहाली प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन