JDU MLA के खिलाफ होगी कार्रवाई, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, लगा गंभीर आरोप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2025 8:35 PM

विज्ञापन

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

JDU MLA: शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह बीते 13 वर्षों से बरारी हाउसिंग कॉलोनी में भूखंड संख्या 4 एलपी 5 पर अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं. बीते 12 फरवरी को सुबह 10 बजे विधायक गोपाल मंडल, आदित्य कुमार सात अन्य लोगों के साथ हरवे हथियार से लैश होकर उनके घर पर आये और उन्हें गाली गलौज करने लगे.

विज्ञापन

JDU MLA: बरारी हाउसिंग कॉलोनी में शिक्षक के घर में घुस कर पिस्टल सटाने और घर खाली नहीं करने पर हत्या की धमकी देने के मामले में विधायक गोपाल मंडल सहित अन्य आरोपितों की मुश्किलें बढ़ सकती है. मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस मुख्यालय तक से पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है. इधर मामले में लगाये गये आरोपों की जांच पूरी करने के बाद ही मामले में अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. मामले में केस दर्ज होने की बात जब गुरुवार को सामाचार की सुर्खियों में आयी तो भागलपुर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया. इधर पटना सहित राज्य के सभी जिलों में राजनीतिक गलियारों में भी विधायक के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर खूब चर्चा हुई.मामले में पुलिस मुख्यालय की ओर से भी दर्ज प्राथमिकी और मामले में की जा रही जांच पर नजर रखी जा रही है.

बरारी पुलिस को सौंपे कई साक्ष्य

हाउसिंग कॉलोनी निवासी सन्हौला में प्रतिनियुक्त सरकारी शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा के लिखित आवेदन पर बरारी थाना में केस दर्ज किया गया है. जिसमें विगत 12 फरवरी और 22 फरवरी को घटित दो घटनाओं को लेकर विधायक गोपाल मंडल सहित उदयकांत सिंह, आदित्य कुमार, समरजीत कुमार उर्फ छोटू और धर्मेश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है. उक्त मामले को लेकर आवेदक की ओर से बरारी पुलिस को कई साक्ष्य सौंपे गये हैं. जिसका सत्यापन बरारी पुलिस अभी अपने स्तर पर कर रही है. इधर मामले में केस दर्ज किये जाने के बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी बरारी थाना में प्रतिनियुक्त एसआइ दिलीप राम को सौंपी गयी है. उन्हें मामले में लगाये गये आरोपों को सहयोग करने वाले ठोंस साक्ष्यों का संकलन करने के साथ बतायी गयी घटना की तिथि और समय के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर फुटेज निकालने का भी निर्देश दिया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

दर्ज प्राथमिकी में लगाये गये आरोप

शिक्षक सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा है कि विधायक के लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की की और घर में रहने वाले सभी रेंटरों को हथियार सटाकर घर खाली करने को कहा. विधायक गोपाल मंडल ने उनके सीने में पिस्टल सटा दिया और भद्दी गाली देते हुए बोले, “तुम्हारा समय पूरा हो गया है, घर खाली करो नहीं तो पूरे परिवार को जान से मरवा देंगे और मेरे खिलाफ कोई गवाह भी नहीं मिलेगा.” इसके बाद फिर 22 फरवरी को सुबह 9 बजे विधायक गोपाल मंडल, आदित्य कुमार, उदयकांत सिंह और उनके दो पुत्र समरजीत कुमार उर्फ छोटू और धर्मेश कुमार अन्य 5 लोगों के साथ हथियार से लैश होकर घर के बाहर पहुंचे और गाली देते हुए घर से निकलने को कहा.

इसी बीच समरजीत उफ छोटू हथियार सटाते हुए बोला कि अभी तक घर खाली क्यों नहीं किया है? सारा सामान घर से बाहर फेंक देंगे. थाना-पुलिस का चक्कर लगाना छोड़ दो. इस बात का जब उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. घर को चारो तरफ से घेर लिया. इसके बाद धर्मेश कुमार ने उनके कनपट्टी से हथियार सटाते हुए कहा कि “लास्ट वार्निंग देने आये हैं, 24 घंटे के भीतर घर खाली कर दो.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

किसी भी घट सकती है अप्रिय घटना

उदयकांत सिंह ने अपने सहयोगियों को कहा कि इसे ले चलो और रफा दफा कर देंगे और पूरे परिवार को मरवा देंगे, इसलिए विधायक जी को साथ लेकर आये हैं, वह सारा मामला रफा-दफा करवा देंगे. साथ में यह भी धमकी दी कि जिस पुलिस, एमएलए, एमपी, एसपी, आइजी और डीआइजी के पास जाना है जाओं, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे. उन्होंने मामले में दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि वह लोग विधायक के आतंक से भयभीत हो चुके हैं, किसी भी समय उनके और उनके परिवार के साथ अप्रिय घटना घट सकती है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन