Bhagalpur News. गायब मिली थी शाहकुंड की अंचल अधिकारी, आरोप पत्र देने का निर्देश

Updated at : 13 Mar 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. गायब मिली थी शाहकुंड की अंचल अधिकारी, आरोप पत्र देने का निर्देश

डॉ हर्षा कोमल के खिलाफ कार्यवाही शुरू.

विज्ञापन

तीन दिनों में आरोप पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश शाहकुंड की अंचल अधिकारी डॉ. हर्षा कोमल के विरुद्ध आरोप पत्र उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में अपर समाहर्ता ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर विहित प्रपत्र में आरोप पत्र प्रपत्र ””””””””क”””””””” उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. जारी पत्र में बताया गया है कि 10 मार्च को शाहकुंड अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था. अंचल अधिकारी डॉ. हर्षा कोमल कार्यालय में मौजूद नहीं थी. मुख्यालय को इसकी सूचना भी नहीं दी गयी थी. अपर समाहर्ता ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अंचल अधिकारी डॉ. हर्षा कोमल के विरुद्ध विहित प्रपत्र में आरोप पत्र प्रपत्र ””””””””क”””””””” तैयार कर तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये. इधर, अपर समाहर्ता ने जिलाधिकारी को भी जांच रिपोर्ट के संबंध में पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि अंचल अधिकारी अपने कार्यों में रूचि नहीं ले रही है. अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है. अंचल अधिकारी शनिवार को ही कार्यालय को छोड़कर पटना गयी है लेकिन, इसकी सूचना न कार्यालय में दी गयी है और न ही मुख्यालय के किसी वरीय पदाधिकारी को.सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को आम जनता की शिकायत सुनने का विभागीय निर्देश है. बावजूद इसके, उनके द्वारा बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहना यह उनके सेवा कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता व आम जनों के कार्यों के प्रति उदासीनता है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन