Bhagalpur news ईओ की मौत के बाद सुलतानगंज नप का प्रभार अकबरनगर ईओ को

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :30 Apr 2026 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news ईओ की मौत के बाद सुलतानगंज नप का प्रभार अकबरनगर ईओ को

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी कर नगर परिषद सुलतानगंज का दैनिक प्रभार नगर पंचायत अकबरनगर के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंप दिया है.

विज्ञापन

नप सुलतानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी के निधन के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया है. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी कर नगर परिषद सुलतानगंज का दैनिक प्रभार नगर पंचायत अकबरनगर के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंप दिया है. इसके साथ ही नगर पंचायत कहलगांव के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार नगर पंचायत पीरपैंती के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है. जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नगर पंचायत पीरपैंती व अकबरनगर के कार्यपालक पदाधिकारी संबंधित नगर निकायों का प्रभार ग्रहण कर नियमानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे. इस प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य नगर निकायों में कार्यों की निरंतरता बनाए रखना और विकास कार्यों को प्रभावित होने से बचाना है.

पूर्व सांसद सुबोध राय ने सख्त कार्रवाई का किया समर्थन

भागलपुर के पूर्व सांसद सुबोध राय ने सुलतानगंज नप गोलीकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में शांति, सुरक्षा और विधि-सम्मत शासन के लिए सम्राट मॉडल की सरकार की आवश्यकता है. अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए सुलतानगंज पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई सही दिशा में उठाया गया कदम है. उन्होंने घटना में शहीद कार्यपालक पदाधिकारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने गंभीर रूप से घायल नप सभापति राजकुमार गुड्डू एवं अन्य घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता में विश्वास कायम रह सके.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन