Bhagalpur news भटक रहे दिव्यांशु को मिला स्कूल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news भटक रहे दिव्यांशु को मिला स्कूल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

पढ़ने की जिद लिए अनुमंडल कार्यालय की चौखट तक पहुंचा दिव्यांशु कुमार मंडल (9) फिर से स्कूल की दहलीज तक पहुंच गया.

विज्ञापन

हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद व मन में सिर्फ एक ही सवाल क्या मैं फिर से स्कूल जा पाऊंगा. पढ़ने की जिद लिए अनुमंडल कार्यालय की चौखट तक पहुंचा दिव्यांशु कुमार मंडल (9) फिर से स्कूल की दहलीज तक पहुंच गया. प्रभात खबर में उसकी बेबसी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक तंत्र हरकत में आया और बुधवार को उसका नामांकन प्राथमिक विद्यालय कलगीगंज में करा दिया गया. 22 अप्रैल को प्रभात खबर, भागलपुर संस्करण में “फीस के बोझ तले दबा बचपन ” शीर्षक से दिव्यांशु की मार्मिक कहानी प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. निजी विद्यालय विद्यालय के बकाया फीस से उसकी पढ़ाई छूट गयी. दिव्यांशु पहले डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कहलगांव में पढ़ता था, लेकिन पारिवारिक कारणों से फीस जमा करने में असमर्थ था. नतीजतन उसे विद्यालय छोड़ना पड़ा. विद्यालय बिना फीस जमा किये टीसी देने से मना कर दिया. बिना टीसी के सरकारी विद्यालय में नामांकन नहीं हो रहा था. घर की तंगहाली से बच्चे के पढ़ने की ललक कम नहीं हुई. पढ़ाई छूटने के दर्द के साथ वह आवेदन लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से अपनी पढ़ाई बचाने की गुहार लगायी. मासूम की यही जद्दोजहद जब अखबार के माध्यम से सामने आयी तो प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गयी. अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया. विभागीय टीम ने दिव्यांशु के घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की. सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तक, पोशाक व अन्य सुविधाओं की जानकारी दे बच्चे को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का भरोसा दिलाया. बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कलगीगंज में दिव्यांशु का नामांकन वर्ग तीन में कराया कराया गया. नामांकन के दौरान बच्चे के चेहरे पर लंबे समय बाद मुस्कान दिखी. स्कूल परिसर में दाखिले की औपचारिकता पूरी होते ही परिजनों की आंखें नम हो गयी. परिवार ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब उनका पोता फिर से पढ़ सकेगा. दिव्याशु कुमार मंडल सहित पूरे परिवार ने प्रभात खबर का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन