ePaper

राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने की खुदकुशी, बिहार के भागलपुर निवासी छात्र की आत्महत्या से फैली सनसनी

Updated at : 09 Mar 2024 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
Suicide in bhagalpur

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के एक छात्र ने कोटा में खुदकुशी कर ली है. भागलपुर के रहने वाले अभिषेक ने आत्महत्या की है.

विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में विद्यार्थियों की खुदकुशी का सिलसिला नहीं थम रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार, एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली है. बिहार निवासी एक छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है जो भागलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही विज्ञान नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है.

कोचिंग सेंटर के बच्चे दे रहे जान..

राजस्थान के कोटा में अलग-अलग राज्यों से बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़कर नीट व जेईई जैसे एग्जाम की तैयारी करने पहुंचते हैं. कोटा में हॉस्टल-पीजी वगैरह में रहने वाले इन बच्चों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं. बिहार निवासी एक और छात्र की आत्महत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है.

बिहार के भागलपुर निवासी छात्र ने की खुदकुशी!

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भागलपुर जिले के अभिषेक के रूप में हुई है जो जेईई की तैयारी कर रहा था. उसकी लाश पीजी के उस कमरे से बरामद होने की खबर सामने आ रही है, जिस कमरे में वो किराये पर रहता था. एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. सुसाइड नोट को लेकर चर्चा है कि छात्र परीक्षा को लेकर तनाव में रहा होगा और ऐसा कदम उसने उठा लिया.

नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले

बता दें कि कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की खुदकुशी का यह इस साल का छठा मामला है. अलग-अलग राज्यों के बच्चों ने तनाव में आकर अपनी जान दे दी. पिछले साल की बात करें तो ऐसे दो दर्जन से अधिक मामले आए थे. इनमें अधिकतर मामले पढ़ाई व परीक्षा की तैयारी को लेकर आए तनाव में की हुई खुदकुशी पायी गयी थी.

परिजनों को दी गयी जानकारी, जांच में जुटी पुलिस

कोटा में गुरुवार को भागलपुर निवासी छात्र अभिषेक की मौत मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. मिल रही जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन को इस घटना की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन