आवास बोर्ड के कब्जाधारियोें को और पांच दिन की मोहलत

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
आवास बोर्ड के कब्जाधारियोें को और पांच दिन की मोहलत

भागलपुर : आवास बोर्ड के फ्लैट और खाली जमीन पर कब्जा करनेवाले अवैध कब्जाधारियों को पटना से वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर और पांच दिनों की मोहलत दी गयी है. पांच दिनों में सभी अवैध कब्जाधारी फ्लैट और खाली जमीन को खाली नहीं करते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कार्यपालक अभियंता आवास बोर्ड […]

विज्ञापन

भागलपुर : आवास बोर्ड के फ्लैट और खाली जमीन पर कब्जा करनेवाले अवैध कब्जाधारियों को पटना से वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर और पांच दिनों की मोहलत दी गयी है. पांच दिनों में सभी अवैध कब्जाधारी फ्लैट और खाली जमीन को खाली नहीं करते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कार्यपालक अभियंता आवास बोर्ड गुलाम सरवर ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर पांच दिनों का समय दिया गया है. पांच दिनों में सभी अवैध कब्जाधारी फ्लैट और कब्जा की गयी जमीन को खाली कर दें. नहीं तो कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जाधारियों को हटाया जायेगा.

इससे पूर्व आवास बोर्ड द्वारा बरारी स्थित अपनी जमीन पर बनाये गये एलआइजी, एमआइजी और जनता फ्लैट के अलावा बोर्ड की खाली जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मोहलत बुधवार को पूरी हो गयी. पिछले चार-पांच दिनों से कब्जा हटाने के लिए किये गये माइकिंग का असर अब दिखने लगा है. 50 से अधिक कब्जाधारी अब तक फ्लैट खाली कर जा चुके हैं. इन खाली हुए फ्लैटों पर बोर्ड के कर्मियों ने ताला लगा कर उसे सील कर दिया. हालांकि फ्लैट खाली करने के दौरान एक से दो कब्जाधारी दरवाजे भी अपने साथ लेते गये, इससे नाराज बोर्ड के
अधिकारियों ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने की बात कही है. कई कब्जाधारियों ने फ्लैट खाली करने की सूचना दी और सामान को ठेला पर लोड कर अपने परिवार के साथ निकल गये. वहां मौजूद बोर्ड के कर्मियों ने उस मकान को ताला लगाकर उसे सील कर दिया, ताकि इस फ्लैट पर दूसरी बार को कब्जा नहीं हो. अब यह फ्लैट जिसके नाम से आवंटित है उसे आवंटन दिया जायेगा. इस बार बोर्ड हर हाल में अवैध कब्जा से अपने फ्लैट और जमीन को मुक्त कराने की बात कह रही है. बोर्ड को अब विधायक गोपाल मंडल का सहयोग मिल रहा है. खुद गोपाल मंडल ने कहा कि वो सरकार के निर्णय का पालन करेंगे और अपने गार्ड रूम को मार्च तक हटा लेंगे. विधायक के इस बोल से अवैध कब्जाधारी भी सहम गये हैं कि जब विधायक यह सब कर रहा हैं, तो हमारी क्या बिसात. इसी को लेकर अवैध कब्जाधारी स्वत: फ्लैट और खाली जमीन से अपना कब्जा हटा रहे हैं. वहीं आवास बोर्ड ने यह भी कहा कि जिस मकान में विधायक रहते हैं, और जो आवंटी के नाम से फ्लैट आवंटित है अगर वह आवंटी विधायक को फ्लैट आवंटित कर देता है इससे बोर्ड को कोई दिक्कत नहीं है. बोर्ड को सिर्फ राजस्व से मतलब है.
अवैध कब्जाधारियों को मकान खाली करने के लिए किये गये माइकिंग का असर
जो कब्जाधारी मकान खाली करने के बाद चौखट भी ले गये, उन पर कार्रवाई की तैयारी
मोहलत की अवधि पूरी, आज से खाली करने की कार्रवाई की बनेगी योजना
कुछ कब्जाधारियों ने बोर्ड कार्यालय आकर फ्लैट खाली करने के लिए मांगा समय
महिलाओं ने मांगा समय, मार्च तक खाली कर देंगे
इधर कुछ कब्जाधारियों ने कब्जा हटाने के लिए बोर्ड के कार्यालय आकर और समय देने की मांग की है. वकील कुमार, सुनीता कुमारी, रानी देवी, पुरनी देवी, रामदेव मंडल, बंदना देवी, निर्मला देवी सहित महिलाओं ने फ्लैट खाली करने के लिए मार्च तक का समय देने की बात कही. इनलोगों ने कहा कि बोर्ड हमलोगों को कुछ समय दे, ताकि हमलोग फ्लैट खाली कर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन