बिहार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किराना व्यवसायी को कराया मुक्त, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2016 5:55 AM
बिहपुर/खगड़िया : बिहार पुलिस ने खगड़िया से अगवा परबत्ता निवासी थोक किराना व्यवसायी पंकज साह को मंगलवार की सुबह भागलपुर सीमावर्ती क्षेत्र भरतखंड ओपी के नोनिया चक से बरामद कर लिया.पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंकज को अगवा करने वाले चार अपराधी को कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. […]
बिहपुर/खगड़िया : बिहार पुलिस ने खगड़िया से अगवा परबत्ता निवासी थोक किराना व्यवसायी पंकज साह को मंगलवार की सुबह भागलपुर सीमावर्ती क्षेत्र भरतखंड ओपी के नोनिया चक से बरामद कर लिया.पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंकज को अगवा करने वाले चार अपराधी को कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि पंकज का अपहरण अपराधियों ने फिरौती के लिए किया था.अपहरण के 24 घंटे के अंदर अपहृत व्यवसायी को भरतखंड ओपी व भागलपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के दियारा से बरामद किया गया है.
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अपहर्ता बिहपुर के सोनवर्षा खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, नवगछिया सहित मुंगेर जिला में आतंक का पर्याय माना जाने वाला अगुवानी के ठुट्ठी निवासी शातिर अपराधी गुड्डू सिंह था. उन्होंने बताया कि अगवा करने में गोगरी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी पंडित यादव, नवगछिया जिले के थाना बिहपुर के सोनवर्षा निवासी व्यास कुवंर तथा मंझौल थाना के कारे महतो शामिल था.
मालूम हो कि परबत्ता थाना क्षेत्र के परबत्ता चैती दुर्गा स्थान के पास बीते 18 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अपहृत पंकज साह का अपहरण कर लिया गया. पंकज के मोबाइल से ही परिजनों से 15 लाख की फिरौती की मांग की थी. एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










