यात्रियों की शिकायतें सुनें विंडो पर जल्दी दें टिकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : रेल मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम एसके लाल के निरीक्षण से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पूरी व्यवस्था दुरुस्त की जाने लगी. सीनियर डीसीएम निरीक्षण के दौरान यात्रियों को सुविधाएं देने की बात कह सुलतानगंज चले गये. वह बुधवार देर रात में ही पहुंचे थे और गुरुवार सुबह नौ बजे […]
विज्ञापन
भागलपुर : रेल मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम एसके लाल के निरीक्षण से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पूरी व्यवस्था दुरुस्त की जाने लगी. सीनियर डीसीएम निरीक्षण के दौरान यात्रियों को सुविधाएं देने की बात कह सुलतानगंज चले गये.
वह बुधवार देर रात में ही पहुंचे थे और गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने पहले रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. स्टेशन की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिया. उन्होंने रेल आरक्षण काउंटर जाकर यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को जाना और रिजर्वेशन ऑफिस का निरीक्षण कर यात्रियों को उचित सुविधाएं देने का निर्देश दिया.
रेल टिकट विंडो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और टिकट जल्दी देने को ताकीद की. मौके पर रेल अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि वे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने दें. उन्होंने स्टेशन पर पार्सल, खान-पान सेवा, पेयजल व्यवस्था आदि विभागों का निरीक्षण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










