जदयू जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप के प्रबंधक से 16.20 लाख रुपये की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2018 4:38 PM
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत मजरोही गांव के समीप स्थित जदयू के जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप के प्रबंधक से बदमाशों ने सोमवार को हथियार के बल पर 16 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए. कहलगांव अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप के प्रबंधक विकास कुमार […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत मजरोही गांव के समीप स्थित जदयू के जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप के प्रबंधक से बदमाशों ने सोमवार को हथियार के बल पर 16 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए. कहलगांव अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप के प्रबंधक विकास कुमार सिंह 16 लाख 20 हजार रुपये लेकर एक स्थानीय बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे. तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे उक्त राशि भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये.
अहमद ने बताया कि पेट्रोल पंप भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष विभूति गोश्वामी का है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










