20 तक पूरा करें काम 27 को होगा उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

विभिन्न विभागों को दिये गये निर्देश, कामों की ली खैर-खबर भागलपुर : जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने श्रावणी मेला की तैयारी की शुक्रवार को समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मेला को लेकर सीढ़ी घाट पर फव्वारा लगेगा. नगर परिषद मेला स्टॉल का बंदोबस्ती करेगा. तैनात सभी दंडाधिकारी का आईकार्ड रहेगा, ताकि उसकी पहचान हो सके. […]
विज्ञापन
विभिन्न विभागों को दिये गये निर्देश, कामों की ली खैर-खबर
भागलपुर : जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने श्रावणी मेला की तैयारी की शुक्रवार को समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मेला को लेकर सीढ़ी घाट पर फव्वारा लगेगा. नगर परिषद मेला स्टॉल का बंदोबस्ती करेगा. तैनात सभी दंडाधिकारी का आईकार्ड रहेगा, ताकि उसकी पहचान हो सके. उन्होंने एनएच-80 के कार्यपालक अभियंता को निर्देश हुआ कि सुलतानगंज तक रोड के दोनों ओर मार्किंग करा देंगे. बोर्ड लगाने के अलावा उन पर ट्रैफिक रूट भी अंकित होगा. रेस्ट हाउस का भी मरम्मत होगी.
पथ प्रमंडल बांका जीरो से नौ किलोमीटर तक भागलपुर जिले में पड़नेवाले पथ पर ईंट बिछायेंगे. बस स्टैंड में मार्गदर्शिका व यातायात नियम का बोर्ड लगेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्थानीय कलाकार शाम छह से रात 10 तक कार्यक्रम देंगे. शनिवार व रविवार को विभाग के कलाकार करेंगे. डीएम ने कहा कि 20 जुलाई तक सभी अपने काम को पूरा कर लें. चार जगहों पर सीढी घाट, जहाज घाट, कृष्णगढ़ व धांधी बेलारी में सूचा केंद्र व कृष्ण गढ़ व धांधी बेलारी में प्रदर्शनी होगी. 27 जुलाई को सुबह 11 बजे मेला का उद्घाटन होगा.
यह रहे विभाग के काम व निर्देश
बिजली विभाग: 24 ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कर लिया गया. मेला क्षेत्र में पड़ने वाले तारों के गार्ड वायर दुरुस्त कर लिये गये और कवर तार लगाया गया. लूज तार को कसा गया और कांवरिया पथ के ऊपर से 11 हजार का तार हटाया गया. झुक हुए पाेल ठीक करा दिये गये.
नगर परिषद: 110 चापाकल परिषद क्षेत्र में है, उसमें से 83 चालू हालत में है. शेष को जल्द ठीक करवा लेंगे. परिषद में सात टैंकर, पांच प्याऊ है, जिसके सफाई करने का निर्देश दिया गया है. मेला क्षेत्र में तीन पाली में सफाई की व्यवस्था होगी, जिसका रोस्टर बनेगा. कांवरिया विश्राम स्थल पर साफ-सफाई व रंगाई पोताई होगी.
पीएचइडी: कांवरिया पथ में 223 चापाकल को दुरुस्त करा दिया गया. सभी में मिस्त्री का फोन नंबर अंकित है. आंगनबाड़ी व सरकारी स्कूल के चापाकल भी दुरुस्त हैं. 20 आरओ कांवरिया पथ पर लगेंगे. दो जलदूत हैं और 10 जलदूत की मांग हुई है. कांवरिया पथ पर 10 पानी टैंकर रहेंगे. फाइवर चेंजिंग रूम लगाये जायेंगे.
बाढ़ प्रमंडल: घाट पर बल्ला से बैरिकेडिंग होगा. वहां पर बालू व बोरा की व्यवस्था होगी. खतरनाक घाट पर बोर्ड लगेगा.
पुलिस: 13 स्थानों पर पुलिस बल रहेंगे. वहां शौचालय, बिजली व पानी का प्रबंध करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




