ePaper

प्रेमी के साथ देख गुस्से में आये सेवानिवृत्त सैनिक पिता, प्रेमी को पीटते थाने लेकर पहुंचे

Updated at : 24 Jun 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के साथ देख गुस्से में आये सेवानिवृत्त सैनिक पिता, प्रेमी को पीटते थाने लेकर पहुंचे

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मनाली चौक के समीप शनिवार दोपहर अपनी बेटी को एक युवक के साथ नैन मटक्का करते देख एक सेवानिवृत्त सैनिक पिता गुस्से में आ गए. जिसके बाद पहले तो उन्होंने पुत्री के प्रेमी को मौके पर ही पिटाई कर दी. और फिर उसे पीटते हुए पैदल ही तिलकामांझी थाना […]

विज्ञापन
भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मनाली चौक के समीप शनिवार दोपहर अपनी बेटी को एक युवक के साथ नैन मटक्का करते देख एक सेवानिवृत्त सैनिक पिता गुस्से में आ गए. जिसके बाद पहले तो उन्होंने पुत्री के प्रेमी को मौके पर ही पिटाई कर दी. और फिर उसे पीटते हुए पैदल ही तिलकामांझी थाना लेकर पहुंच गए.
हालांकि युवक के विरूद्ध केस दर्ज करवाने की बात पर वह मुकर गए. प्रेमिका के पिता से पिटकर घायल हुए युवक ने बताया कि वह कुरसैला का रहने वाला है और युवती बिहपुर की. शनिवार को युवती ने ही उसे फोन कर शनिवार को एसएम कॉलेज में पार्ट वन का फॉर्म भरने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था. मिलने के बाद उसने बताया कि तिलकामांझी चौक पर उसके पिता इंतजार कर रहे हैं. इतने में ही युवती के पिता वहां पहुंच गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक और युवती दोनों ही बालिग हैं. पिता ने थाना में कोई भी लिखित शिकायत नहीं की है. जिसके बाद युवक को बांड भराकर छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन