ePaper

सृजन कार्यालय में पहली बार पहुंची सीबीआई, मची खलबली, जाने क्या हुआ?

Updated at : 01 Sep 2017 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
सृजन कार्यालय में पहली बार पहुंची सीबीआई, मची खलबली, जाने क्या हुआ?

भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा सरकारी राशि के फर्जीवाड़ा मामले में पहली बार शुक्रवार को सीबीआइ की टीम सबौर स्थित सृजन कार्यालय पहुंची. यहां पर सीबीआइ के अधिकारियों ने सृजन की पदाधिकारियों से लंबी पूछताछ की. इस दौरान सबौर प्रखंड कार्यालय के पास खलबली मची रही. दूसरी ओर, जिला प्रशासन द्वारा […]

विज्ञापन

भागलपुर : सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा सरकारी राशि के फर्जीवाड़ा मामले में पहली बार शुक्रवार को सीबीआइ की टीम सबौर स्थित सृजन कार्यालय पहुंची. यहां पर सीबीआइ के अधिकारियों ने सृजन की पदाधिकारियों से लंबी पूछताछ की. इस दौरान सबौर प्रखंड कार्यालय के पास खलबली मची रही.

दूसरी ओर, जिला प्रशासन द्वारा सृजन कार्यालय में रखे सामान की जब्ती सूची तैयार करने के लिए पदाधिकारियों की एक टीम का गठन बहुत पहले कर दिया था, लेकिन सीबीआइ के पास सृजन का केस चले जाने के कारण जब्ती सूची तैयार करनेवाली टीम बगैर सीबीआइ अधिकारी की उपस्थिति के सूची तैयार करना नहीं चाह रही थी. शुक्रवार को सीबीआइ के पहुंचने से पहले जिला प्रशासन की टीम पहुंच गयी और सीबीआइ के पहुंचने के बाद जब्ती सूची तैयार करनी शुरू की.

सबौर स्थित सृजन कार्यालय पहुंचे सीबीआइ अधिकारियों ने सृजन की असिस्टेंट मैनेजर सुनीता मिश्रा, ग्रुप मैनेजर उमेश सिंह, सृजन के बैंक काउंटर की पदाधिकारी बिंदु ठाकुर से पूछताछ की. इसके अतिरिक्त भी कुछ महिलाओं से पूछताछ की सूचना है. उधर, जिला कोषागार की ऑडिट करने का निर्णय महालेखाकार ने लिया है. ऑडिटिंग जल्द ही शुरू हो जायेगी. सृजन मामले में जितनी भी सरकारी राशि की अवैध निकासी हुई है, वह बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक के खातों से जुड़ा है. इस कारण दोनों बैंक के ग्राहक खाते में राशि की अपडेट जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंचने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन