सृजन घोटाला : विपिन की आनाकानी से दुखी नवीन की हर्ट अटैक से हुई थी मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2017 7:56 PM
मनोरमा देवी का करीबी था नवीन, लगभग 22 दिन पहले ही हो गयी थ्री हर्ट अटैक से मौतमनोरमा देवी की मौत के बाद विपिन शर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा सरकारी पैसे लौटाने में आनाकानी से परेशान था नवीननवीन समझ गया था कि अब यह घोटाले का खेल उजागर हो जायेगा भागलपुर :सरकारी राशि के फर्जीवाड़ा […]
मनोरमा देवी का करीबी था नवीन, लगभग 22 दिन पहले ही हो गयी थ्री हर्ट अटैक से मौत
मनोरमा देवी की मौत के बाद विपिन शर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा सरकारी पैसे लौटाने में आनाकानी से परेशान था नवीन
नवीन समझ गया था कि अब यह घोटाले का खेल उजागर हो जायेगा
भागलपुर :सरकारी राशि के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के कुछ ही दिनों पहले मनोरमा देवी के करीबी रहे नवीन की मौत हो गयी थी. नवीन की मौत के समय सृजन का फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया था इसलिए उसकी मौत को गंभीरता से नहीं लिया गया. उसकी मौत के सप्ताह भर के अंदर ही फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पता चला कि घोटाला उजागर होने की चिंता से ही नवीन बीमार हो गया था. सृजन से पैसे लेने वाले विपिन शर्मा और अन्य लोगों ने मनोरमा देवी की मौत के बाद सरकारी खाते की राशि लौटाने में आनाकानी की. ऐसा होने पर नवीन चिंतित हो गया था. वह समझ गया था कि अब यह घोटाला उजागर हो जायेगा. वह बीमार हो गया और अस्पताल में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी.
अंडरग्राउंड हो गये कई लोग
घोटाला सामने आने के बाद नवीन के साथ काम करने वाले दो व्यक्ति अंडरग्राउंड हो गये. पुलिस को उनकी तलाश है और छापेमारी भी की जा रही है. सृजन से जुड़े लोगों का कहना है कि मनोरमा देवी और विपिन शर्मा की हर गतिविधियों की जानकारी नवीन को रहती थी. वह शुरुआत से मनोरमा देवी के साथ था. उसे इस बात की जानकारी रहती थी कि कौन सा चेक कहां से आया है, कहां जमा करना है, किसे कितने रुपये देने हैं, किसके पास कितने रुपये बकाया हैं, कौन-कौन से लोग सृजन से खास रूप से जुड़े हैं. यह भी बताया जा रहा है कि मनोरमा या विपिन के कारोबार का हिसाब-किताब दो लड़के के लैपटॉप में है. घोटाला उजागर होने के बाद से ही दोनों लैपटॉप लेकर फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










