संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, खेत से लौटते ही गिरकर तोड़ा दम

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 02 Jan 2026 8:47 PM

विज्ञापन

नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव में शुक्रवार की देर शाम 35 वर्षीय युवक प्रेमशंकर मुखिया की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.

विज्ञापन

जगदीशपुर. नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव में शुक्रवार की देर शाम 35 वर्षीय युवक प्रेमशंकर मुखिया की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मिली जानकारी के अनुसार प्रेमशंकर मुखिया शुक्रवार की दोपहर सरेह में अपनी फसल देखने गया था. शाम के समय वह खेत से घर लौटा और घर पहुंचते ही अचानक जमीन पर गिर पड़ा. परिजनों ने तत्काल उसे उठाकर नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजन शव को लेकर अस्पताल से वापस घर लौट आए. पंचायत के मुखिया पति राधेश्याम चौधरी ने बताया कि खेत से लौटने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गिर पड़ा. घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला. युवक की मौत से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव के लोग भी इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं. खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना को नहीं दी गई थी. मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे मामले को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन