संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 6:36 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत लंगड़ी गांव निवासी जितेंद्र जयसवाल के अविवाहित पुत्र दीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

विज्ञापन

लौरिया. थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत लंगड़ी गांव निवासी जितेंद्र जयसवाल के अविवाहित पुत्र दीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों के अनुसार 30 दिसंबर को दीप को कालीबाग ओपी क्षेत्र में लावारिस हालत में गंभीर अवस्था में पाया गया था. 112 पुलिस टीम ने उसे जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर लखनऊ रेफर किया, लेकिन ले जाते समय चौतरवा के पास उसकी मौत हो गई. परिजन बताते हैं कि दीप को एक दोस्त चनपटिया के किसी गांव बुलाकर ले गया था. उसी दिन उसके मोबाइल से 50 हजार रुपये की निकासी हुई और कॉल डिटेल डिलीट पाई गई. उसके पेट में जख्म था, जबकि दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं थे. परिजनों का कहना है कि पुलिस जांच, सीडीआर और मोबाइल लोकेशन से ही सच्चाई सामने आ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन