कटाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सैकड़ों एकड़ खेती की भूमि का कटाव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 9:32 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत स्थित चकदहवा, झंडू टोला गांव के दर्जनों किसानों महिलाओं और ग्रामीणों ने गांव के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए भारी संख्या में गंडक नदी के द्वारा किए जा रहे.

विज्ञापन

वाल्मीकि नगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत स्थित चकदहवा, झंडू टोला गांव के दर्जनों किसानों महिलाओं और ग्रामीणों ने गांव के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए भारी संख्या में गंडक नदी के द्वारा किए जा रहे. कटाव के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रशासन से कटाव निरोधी कार्य शीघ्र कराने की मांग की. बता दें कि ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए और बार -बार वरीय अधिकारियों को आवेदन भेजने पर भी कटाव निरोधी कार्य स्थायी रूप से नहीं किया गया है. किंतु अब तक कटाव निरोधी कार्य में कोई सहायता नहीं प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मोर्चा खोल दिया है. इस बाबत चकदहवा झंडू टोला निवासी राजू राम ने बताया कि पिछले कई वर्ष से गंडक नदी की तेज धार द्वारा तेजी से कटाव हो रहा है. जिसके लिए पिछले वर्ष भी पदाधिकारियों से गुहार लगाई गई थी. इस वर्ष भी गंडक नदी तेजी से कटाव कर रही है. जिससे सैकड़ों एकड़ खेती की भूमि और खेत में लगी फसल कट चुकी है. ग्रामीण के ऊपर संकट मंडरा रहा है गंडक नदी का कटाव गांव के समीप तक पहुंच चुका है. शीघ्र ही गांव भी कटाव की चपेट में आ जाएगा. ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन वरीय अधिकारियों को भेज कर कटाव निरोधी कार्य करने और गांव को संकट से बचाने की गुहार लगाई है ग्रामीणों ने डीएम तथा एसडीएम को दिया आवेदन: ग्रामीणों ने इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, जिला अधिकारी पश्चिम चंपारण को आवेदन भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. इस आवेदन में गुलाब अंसारी, कुमारी देवी, जय दयाल शाह, राजली देवी, वीरेंद्र बीन, हीरा देवी, रामसमुझ पंडित, शिवकली देवी, विक्रम बिन, सतीश मुसहर, सुशील कुशवाहा, शोभा राम ,भूटन राम, सरवन कुशवाहा समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन