बगहा में भाजपा की बैठक, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

Published by : Sarfaraz Ahmad Updated At : 12 Jun 2026 11:19 PM

विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम

भाजपा बगहा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री लेखेंद्र कुमार रोशन ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने विकास, सुरक्षा, चंद्रयान मिशन, अनुच्छेद 370 और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा बगहा कार्यालय में मीडिया संवाद सह कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री सह पश्चिमी चंपारण के प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की.

देश ने हर क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि

मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

अनुच्छेद 370 हटाना बताया ऐतिहासिक फैसला

लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना केंद्र सरकार का सबसे साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय रहा. इससे पूरे देश में एक समान संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और जम्मू-कश्मीर मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ा.

सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है. यह देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक है.

चंद्रयान मिशन की सफलता का किया उल्लेख

विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि चंद्रयान मिशन की सफलता ने भारत का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ाया है और देश की वैज्ञानिक क्षमता को नई पहचान दिलाई है.

बाढ़ और यूरिया वितरण पर भी हुई चर्चा

वाल्मीकिनगर दौरे का उल्लेख करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

यूरिया वितरण में आ रही समस्याओं पर उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों के बीच पारदर्शी और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सरकार किसानों की जरूरतों को लेकर पूरी तरह गंभीर है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में बगहा विधायक राम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, जिला मंत्री सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन