पेपर लीक प्रदर्शन में दर्ज केस होंगे वापस, बेतिया के छात्रों को भी मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
पेज03:पेपर लीक प्रदर्शन मामले में बेतिया के छात्रों पर दर्ज कांड होगा वापस

बिहार सरकार ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है. पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर थाना कांड संख्या 420/2026 भी इस सूची में शामिल है. इससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bettiah Paper Leak Protest: पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने का बिहार सरकार ने फैसला किया है. इसी क्रम में पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर थाना कांड संख्या 420/2026 को भी वापस लिया जाएगा.

इस संबंध में बिहार के महाधिवक्ता कार्यालय ने 28 जुलाई को सभी जिलाधिकारियों और लोक अभियोजकों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है.

जिलाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

जारी आदेश के अनुसार, 26 जुलाई की शाम छह बजे तक पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी.

जिलाधिकारियों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट राज्य सरकार तथा महाधिवक्ता कार्यालय को भेजने को कहा गया है.

बेतिया का मामला भी सूची में शामिल

महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से जारी सूची में बेतिया नगर थाना कांड संख्या 420/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026, भी शामिल है.

इस मामले में छात्रों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

महाधिवक्ता एस.डी. संजय ने आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

मोहर्रम चौक पर हुई थी झड़प

बता दें कि 25 जुलाई को बेतिया शहर के मोहर्रम चौक पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी.

इसके बाद राज्य कर संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था.

अब आगे क्या होगा?

सरकार के ताजा निर्णय के बाद बेतिया नगर थाना कांड संख्या 420/2026 समेत आदेश में शामिल मामलों को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए जिला प्रशासन और अभियोजन पक्ष न्यायालय में आवश्यक कार्रवाई करेंगे.


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन